आमतौर पर गांव या फिर छोटे शहरों में शादियां होती हैं तो लोग बारात को किसी स्कूल या फिर सामुदायिक भवन में टिका देते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों को हंसाने के साथ-साथ उन्हें सोच में भी डाल दिया। जिसका वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गांव में किसी के घर शादी पड़ी तो उसने बारात को एक सरकारी पुल पर ही टिका दिया। साथ में बारातियों के मनोरंजन की भी फुल व्यवस्था उस पुल पर ही कर दी। दरअसल, बारातियों के लिए पुल पर ही आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम भी रखवाया गया। जिससे बारातियों के इंटरटेनमेंट में कोई कमी ना रह जाए।
पुल पर टिकाई गई बारात
यह वायरल वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग बिहार का बता रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सरकारी पुल पर बारात रुकी हुई है और आर्केस्ट्रा की धुन पर एक लड़की को नचाया जा रहा है। सरकारी पुल जैसे सार्वजनिक स्थान पर बारात का रुकना और वहां आर्केस्ट्रा के साथ नाच-गाना अपने आप में एक अनोखा नजारा है लेकिन वीडियो को देखने के बाद लोगों का यह भी कहना है कि, 'ये बिहार है और यहां हर चीज संभव है, यहां ऐसे ही होता है।'
वीडियो पर लोगों ने बिहार को लेकर किए मजेदार कमेंट्स
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @desi.crap नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ऐसा कमाल-धमाल सिर्फ बिहार के लोग ही कर सकते हैं। दूसरे ने लिखा- भाई शुक्र मनाओ कि ये पुल अभी चोरी नहीं हुआ। तीसरे ने लिखा- बिहार में कुछ भी सरकारी नहीं होता, सब अपना ही होता है। ऐसे ही कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर हंसी मजाक किया तो कई लोगों ने इसे सार्वजनिक स्थान के दुरुपयोग के रूप में देखा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: