1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शेर को घूर रहा था जूकीपर, गुस्से में जंगल के राजा ने कर दिया हमला, मौके पर शेरनी ना होती तो चली जाती जान

शेर को घूर रहा था जूकीपर, गुस्से में जंगल के राजा ने कर दिया हमला, मौके पर शेरनी ना होती तो चली जाती जान

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 06, 2025 09:23 am IST,  Updated : Jun 06, 2025 09:23 am IST

शेर को जंगल का राजा यूं ही नहीं कहा जाता। उसकी एक दहाड़ और तेज पंजे बड़े से बड़े जानवर को भी पलभर में ढेर कर सकते हैं। लेकिन इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर जैसे खूंखार जानवर भी अपने पत्नी के सामने नरम पड़ जाते हैं।

शेर ने जूकीपर पर किया हमला- India TV Hindi
शेर ने जूकीपर पर किया हमला Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जूकीपर की गलती उसे इस कदर भारी पड़ी कि वह मौत के मुंह में जाते-जाते बचा। वीडियो एक चिड़ियाघर का है। जहां एक जूकीपर बाड़े में मौजूद शेर को घूर रहा था। तभी शेर को उसकी इस हरकत पर गुस्सा आ गया और उसने जूकीपर पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां मौके पर शेरनी मौजूद थी, जिसने सही समय पर मामले में हस्तक्षेप कर उस जूकीपर की जान बचा ली।

जूकीपर की गलती और शेर का गुस्सा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जूकीपर, जो चिड़ियाघर में शेरों की देखभाल करता है, वह शेर के पिंजरे के अंदर खड़ा है। पास में उसका साथी भी खड़ा है। पिंजरे के अंदर एक बब्बर शेर और शेरनी भी  मौजूद हैं। जूकीपर, शायद आत्मविश्वास या लापरवाही में, शेर को लगातार घूरे जा रहा था। तभी जंगल के राजा को अपने सामने आंख दिखाने वाले उस शख्स की हरकत बर्दाश्त नहीं हुई और वह भड़क गया।  शेर ने अचानक पिंजरे के अंदर जूकीपर पर हमला बोल दिया और उसे नोचना शुरू कर दिया। 

शेर ने जूकीपर पर बोला हमला

शेर ने इतनी तेजी से उस जूकीपर पर हमला किया कि वह कुछ समझ ही नहीं पाया और उसके लिए वहां से भागना मुश्किल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शेर अपने पंजे और दांतों से जूकीपर पर हमला कर रहा है। शेर के हमले के बाद जूकीपर चीखने चिल्लाने लगता है। अपने साथी पर हमला होते देख पास में खड़ा एक अन्य जूकीपर अपने दोस्त की मदद के लिए बढ़ा और शेर को काबू करने की कोशिश करने लगा। शेर फिर भी नहीं माना और वह उस जूकीपर को अपना निवाला बनाने पर तुला रहा। 

शेर को शेरनी ने किया शांत

जैसे ही शेर का हमला और खतरनाक होने लगा, वीडियो में एक शेरनी की एंट्री होती है। शेरनी, जो पास में ही मौजूद थी, उसने स्थिति को भांप लिया था और उसने तुरंत शेर को शांत करने की कोशिश की। उसने शेर को अपनी हरकतों से विचलित किया और उसका ध्यान जूकीपर से हटाया। शेरनी की इस सूझबूझ ने जूकीपर को वहां से सुरक्षित निकलने का मौका दिया। शेर के हमले के बाद वो तो गनीमत रही कि शेरनी ने सही समय पर मामले में टांग अड़ाते हुए शेर को काबू करने में कामयाब रही नहीं तो उस दिन उस जूकीपर को शेर का निवाला बनने से कोई नहीं रोक सकता था।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 50 लाख लोगों ने देखा और 41 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “शेर को घूरना मतलब आग से खेलना है। जूकीपर को अपनी गलती का एहसास हो गया होगा।” वहीं, एक अन्य यूजर ने शेरनी की तारीफ करते हुए कहा, “शेरनी ने सही समय पर स्थिति संभाल ली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

Video: शादी में मेहमानों के लिए लगाया गया चाउमीन का स्टाल, खाने को ऐसे टूटे जैसे जन्मों-जन्मों से भूखे हों

केरल की गलियों में घूमते दिखा शुतुरमुर्ग, कहां से आया यह पक्षी, नजारा देख हैरान रह गए लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।