इस दुनिया में एक से बढ़कर एक जानवर मौजूद हैं। कुछ अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं, कुछ अपनी ताकत के लिए, कुछ अपनी लंबाई के लिए, कुछ रफ्तार के कारण फेमस हैं तो कुछ में एक साथ कई सारी खूबियां हैं इसलिए लोग उन्हें पसंद करते हैं। अब जब भी ताकतवर जानवर की बात होती है तो अधिकतर लोगों के दिमाग में सबसे पहले शेर का ही नाम आता होगा लेकिन हम हाथी को नहीं भूल सकते हैं। एक हाथी के अंदर कितनी ताकत होती है, यह बात समझनी हो तो फिर वायरल वीडियो को देखना सबसे सही तरीका रहेगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
नदी में फंसी कार को खींचा
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कार नदी में फंस गई है। कार नदी के बीच में नहीं, किनारे ही फंसी है मगर इस तरह तो फंस गई है कि बिना किसी मदद के वो बाहर नहीं निकल सकती है। अब लोग ऐसी स्थिति में क्रेन मंगवाते हैं मगर यहां पर उस फंसी कार को बाहर निकालने के लिए हाथी को लाया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कार के आगे रस्सी को मजबूती से बांध दिया गया है और रस्सी को हाथी के सामने रख दिया गया है। हाथी रस्सी को सूंड से पकड़ता है और मुंह में दबा लेता है। इसके बाद रस्सी को थोड़ा आगे से फिर से सूंड से पकड़ता है और उस कार को खींचकर बाहर निकाल लेता है। तीन बार में वो कार को बाहर निकाल लेता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर saidkoya90 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 73 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हॉर्स पावर नहीं हाथी पावर। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे हंसी आती है जब कोई फॉर्च्यूनर को हाथी जैसा कहता है। तीसरे यूजर ने लिखा- खिलौने की तरह खींच लिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसे टोविंग का लाइसेंस दे दो।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
पूरे शेर कौम में दहशत है! भैंस की ताकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video वायरल
भाई इन लोगों का तो अलग ही चल रहा है, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल