1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पूरे शेर कौम में दहशत है! भैंस की ताकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video वायरल

पूरे शेर कौम में दहशत है! भैंस की ताकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 30, 2025 10:11 am IST,  Updated : May 30, 2025 10:14 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शेरनी एक भैंस के बच्चे को अपना शिकार बना रही है। मगर तभी जो हुआ उसे देखने के बाद आप भी कहेंगे की मां से बड़ी योद्धा कोई नहीं होती।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

जंगल में दो तरह के जानवर आपको मिलेंगे। एक वो जो दूसरे जानवरों को शिकार बनाकर अपने आप को जिंदा रखते हैं और दूसरे वो होते हैं जो खुद को जिंदा रखने के लिए हमेशा सतर्क रहते हैं क्योंकि उन्हें यह नहीं पता होता है कि कौन सा दिन उनका आखिरी होगा। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। किसी वीडियो में शिकार होते हुए नजर आता होगा तो किसी वीडियो में शिकारी जानवर फेल होते हुए नजर आता होगा। मगर वायरल वीडियो में एक मां अपने बच्चे को बचाते हुए नजर आ रही है जिसे देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि हरे मैदान में भैंस का बच्चा टहल रहा था कि तभी एक शेरनी वहां आकर उसे अपना शिकार बनाने की कोशिश करने लगती है। तभी भैंस उसे बचाने के लिए वहां भागते हुए आती है और शेरनी को वहां से भगा देती है। इतने में ही दूसरी शेरनी वहां पहुंच जाती है और भैंस उसे भगाने लगती है कि तभी पहली वाली शेरनी उस बच्चे को शिकार करने लगती है। अभी भैंस इन दोनों से लड़ रही होती है कि वहां शेरनी और शेर का पूरा झुंड पहुंच जाता है लेकिन राहत यह है कि तभी भैंस का भी झुंड आ जाता है और शेर-शेरनी को वहां से जाना पड़ता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MrAdarshYdv नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शेर से ताकतवर तो यादव जी की भैंस निकली। पूरे शेर कौम में दहशत है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जो ताकत दिख रही है वो एक मां का अपने बच्चे को बचाने के लिए है। दूसरे यूजर ने लिखा- वो मां है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई इन लोगों का तो अलग ही चल रहा है, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

कौन कहता पुलिस टाइम पर नहीं आती! वायरल Video एक बार आप भी देखिए, जरूर आएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।