1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुल्हन ने किया ऐसा डांस कि लोगों ने कर दिया ट्रोल, Video एक बार आप भी देखें

दुल्हन ने किया ऐसा डांस कि लोगों ने कर दिया ट्रोल, Video एक बार आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 29, 2025 05:55 pm IST,  Updated : May 29, 2025 05:55 pm IST

एक दुल्हन का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को जब लोगों ने देखा तो कमेंट सेक्शन में उतरे और जमकर ट्रोल किया। आइए आपको वीडियो और कमेंट, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में आपको बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जो स्मार्ट फोन का इस्तेमाल न करते हो वरना लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन देखने को मिल ही जाएगा। अब लोग स्मार्ट फोन का यूज कर रहे हैं तो फिर उनका सोशल मीडिया पर अकाउंट होना कोई बड़ी बात नहीं है। लगभग हर कोई दिन में थोड़ा समय तो सोशल मीडिया पर बिताता ही है। आप भी शायद उन लोगों में से होंगे जो सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हो। ऐसा है तो फिर आपको पता होगा कि हर दिन कुछ न कुछ वायरल तो होता ही है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो शादी के दौरान का है। दुल्हन की एंट्री हो रही है और दुल्हन ने अपनी एंट्री को यादगार और स्पेशल बनाने के लिए 'मुबारका' गाने पर डांस करने का फैसला लिया होगा। वीडियो में गाने का मुबारका-मुबारका वाला पार्ट बज रहा है और उस पर दुल्हन का एक ही स्टेप है। इस तरह वो वीडियो के अंदर एक ही स्टेप को इधर से उधर मुड़ते हुए करती नजर आ रही है। यही कारण है कि वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने भी उसे ट्रोल कर दिया। पहले आप एक बार वीडियो को देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर m_s_a__05 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने जमकर ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पूरी औरत समाज शर्मिंदा है। दूसरे यूजर ने लिखा- नाच रही है या भीख मांग रही है, भगवान के नाम पर 10 रुपये दे दे। तीसरे यूजर ने लिखा- अगर दूल्हे की जगह मैं होता तो मैं भाग जाता। चौथे यूजर ने लिखा- डांस ये कर रही है और शर्म मुझे आ रही है। पांचवें यूजर ने लिखा- अरे दीदी आधा मेकअप बचा है, आधा धुल गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- 5 रुपये होते तो जरूर दे देता।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इंटरनेट पर दिखा आज का सबसे प्यारा Video, इनका प्यार देख भर जाएंगी आपकी आंखें

आंटी ने तो पुतले को भी नहीं छोड़ा, एक बार आप Video देखिए, नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।