1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी ने तो पुतले को भी नहीं छोड़ा, एक बार आप Video देखिए, नहीं रुकेगी हंसी

आंटी ने तो पुतले को भी नहीं छोड़ा, एक बार आप Video देखिए, नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 29, 2025 02:51 pm IST,  Updated : May 29, 2025 02:51 pm IST

एक दुकान के बाहर महिला ने जो किया उसे देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे कि इस पुतले को भी नहीं छोड़ा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर रोज सोशल मीडिया की गलियों में कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होती है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपके साथ भी कुछ न कुछ ऐसा होता ही होगा। आपके सामने भी कभी-कभी कुछ ऐसी चीज आ जाती होगी जिसे देखने के बाद आप सोचते होंगे कि ऐसा तो मैंने कभी कुछ सोचा ही नहीं था। हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही हैं और फिर उन्हीं सब में से कुछ गिने-चुने अनोखे पोस्ट वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला सबसे हटके है। आइए फिर देरी किस बात की है, आपको फटाफट बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

पुतले को तो छोड़ देती अम्मा

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि तीन महिलाओं का ग्रुप एक दुकान के पास पहुंचती हैं। एक महिला दुकान के बाहर रखे पुतलों को देख हैरान हो जाती हैं। इसके बाद एक दूसरी महिला दुकान के अंदर पैसे मांगने के लिए जाती है, दूसरी महिला दरवाजे के पास खड़ी है और तीसरी महिला जो पुतला देख हैरान हुई थी, वो पुतलों के सामने ही हाथ फैलाकर उनसे पैसे मांगने लगती है। तीसरी महिला की हरकत ही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर istudentsfacts नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12 लाख 16 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अकड़ देखो इसके 10 रुपये नहीं निकल रहे हैं इसके। दूसरे यूजर ने लिखा- चुपचाप 10 रुपये दे दे उनको। तीसरे यूजर ने लिखा- चुपचाप 100 रुपये दे उनको। चौथे यूजर ने लिखा- माता जी बोल रही होंगी कि आज तो मैं लेकर ही जाऊंगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- माताजी ये तो खुद फकीर भाईजान है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

वाह दीदी वाह मौज कर दी! तेज रफ्तार ट्रेन की छत पर बिना डरे खड़ी लड़की का Video हुआ वायरल

दूल्हे का ऐसा तगड़ा स्वागत तो किसी ने नहीं किया होगा, Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।