1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई की बुद्धि शायद छुट्टी मनाने गई है, बारिश में जो किया उसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान

भाई की बुद्धि शायद छुट्टी मनाने गई है, बारिश में जो किया उसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 29, 2025 11:46 am IST,  Updated : May 29, 2025 11:46 am IST

एक शख्स ने बारिश के दौरान कुछ ऐसा किया जिसकी कल्पना आपने जिंदगी में कभी नहीं किया होगा। उसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जितनी भी अतरंगी चीजें होती हैं, वो सोशल मीडिया पर कभी न कभी देखने को मिल ही जाती है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से एक अतरंगी चीजें देखी होंगी क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें बहुत ही वायरल होती हैं। कोई अनोखा जुगाड़ करता है तो वो, कोई अजीब हरकत करता है तो वो, कोई रील के लिए बेवकूफी करता है तो वो भी सोशल मीडिया पर वायरल होता है। ऐसे कई वीडियो आपने देखे होंगे और अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बारिश हो रही है और दो दोस्त अलग-अलग शेड के नीचे खड़े हैं। एक सड़क के एक तरफ है जिसके पास छाता है। दूसरा शख्स सड़क के दूसरे तरफ है और दोनों एक दूसरे को बुला रहे हैं। अंत में वो शख्स जिसके पास छाता नहीं है, वो खुद को किसी तरह से ढकते हुए सड़क के दूसरे तरफ जाता है, दोस्त से छाता लेता और फिर भागकर अपनी जगह पर जाता है। इसके बाद वो वहां से छाता को खोलता है और फिर उसके नीचे चलते हुए फिर से वहां आता है। उसकी यह हरकत देख यह समझ में नहीं आता है कि इसकी बुद्धि कहां है। अगर एक बार इधर आ गया था तो यह सब करने की क्या जरूरत थी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Dil_e_Nadann नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ब्रेन ब्रेनिंग नहीं कर रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दिमाग कहां गया इसका। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या था। तीसरे यूजर ने लिखा- स्क्रिप्टेड होगा। चौथे यूजर ने लिखा- बढ़िया काम किया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्या आप भी बीवी से परेशान हैं! दीवार पर लगे पोस्टर को शख्स ने किया फॉलो, अंत में क्या हुआ आप खुद देखें

भाई गलत आदमी का पैर टूट गया! लड़के की हरकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।