आज के दौर में हर लगभग हर इंसान आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिल ही जाएगा। अगर कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो हर कोई दिन में थोड़ा समय तो सोशल मीडिया पर बिताता ही है जहां वो तरह-तरह के वीडियो और मजेदार फोटो देखता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर हर दिन कई सारी चीजें पोस्ट होती रहती हैं और उसमें से कुछ न कुछ वायरल भी होता है। कभी स्टंट तो कभी लड़ाई तो कभी कुछ और वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप सभी ने ट्रेन में कभी न कभी तो सफर किया ही होगा। उसमें आपने देखा होगा कि ऊपर की सीट पर चढ़ने के लिए सीट के पास सीढ़ी लगी हुई होती है जिसके जरिए लोग ऊपर चढ़ते हैं। मगर एक दीदी ने स्टाइल में ऊपर वाली सीट पर चढ़ने का सोचा और लगभग वो पहुंच भी गई थी। लेकिन थोड़ा सा बैलेंस बिगड़ने के कारण वो सीधे नीचे गिर गई और उसके बाद वो उठकर चुपचाप नीचे वाली सीट पर ही बैठ गई। यह देख एक लड़का हंसने भी लगता है। अब यह वीडियो स्क्रिप्टेड है या फिर रियल, यह तो नहीं पता मगर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @vivek3780vivek नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'पापा की परियां भी स्टंटबाजी करने से मानती नहीं है' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 66 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेइज्जती हो गई न ये तो। दूसरे यूजर ने लिखा- पापा की परियों की बात निराली, काम कहीं और ध्यान कहीं और। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा स्टंट कौन करता है यार, ये तो गजब है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
शादी में ऐसा गिफ्ट कौन देता है भाई? लड़कियों का तोहफा देख हैरान हो जाएंगे आप
भाई का दिमाग तो सुपर से भी ऊपर चलता है, Video देख आप भी करेंगे तारीफ