इस दुनिया में एक से बढ़कर एक लोग हैं जो अपने दिमाग का अजब-गजब इस्तेमाल करते हैं। कोई जुगाड़ करता है तो कोई कुछ ऐसी हरकत करता है, जिसकी कोई जरूरत नहीं होती है। आप भी तो अपने आस-पास ऐसे किसी ने किसी शख्स को देख ही लेते होंगे जो कुछ न कुछ ऐसा करता होगा जो आपका ध्यान खींच लेता होगा। अगर आस-पास नहीं तो फिर सोशल मीडिया पर तो ऐसी चीजें वायरल होती रहती हैं। आप अगर सोशल मीडिा यूज करते हैं तो फिर ऐसे कई पोस्ट देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो हमें सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आया उसमें हमें दिखाई दिया कि एक जगह पर पानी लगा हुआ है मगर पानी बहुत ज्यादा नहीं है कि उसमें पैर डूबे। मगर शख्स ने अपने जूते को जरा सा भी भीगने से बचाने के लिए अपना दिमाग दौड़ाया। वीडियो में दिखता है कि उसके हाथ में एक ब्लोअर है जिससे वो हवा निकलाकर सड़क के एक तय जगह से पानी को हटाता और वहां पर पैर रखता है। इस तरह उसके जूते पानी में भीगने से बच जाते हैं। अब जाहिर सी बात है कि ये ट्रिक हर जगह काम नहीं करेगी और कौन हर जगह ब्लोअर लेकर घूमेगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @madhur_panktiya नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गजब लोग हैं हमारे यहां पर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 36 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बीच सड़क लाइट कहां से लाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- तो अब पानी से बचने के लिए ब्लोअर भी लेना पड़ेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब का जुगाड़ है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
पति की हरकत देख घूरने लगी उसकी पत्नी, Video देख समझेंगे आप पूरा मामला
बच्चे का सवाल सुनते ही भड़क गए चचा और जड़ दिया थप्पड़, Video जमकर हो रहा है वायरल