इस दुनिया में तरह-तरह के लोग हैं। कुछ लोग खाने-पीने के शौकीन होते हैं तो कुछ लोग अपनी फिटनेस और बॉडी पर पूरा ध्यान देते हैं। कुछ लोग पढ़ाई के शौकीन होते हैं तो कुछ लोगों को घूमना बहुत ही अच्छा लगता है। इन सभी के अलावा एक प्रजाति ऐसी भी है जिन्हें जुगाड़ू के नाम से जानते हैं। ये लोग हर चीज का जुगाड़ कर सकते हैं और ऐसे-ऐसे जुगाड़ करते हैं कि उन जुगाड़ों को देखने के बाद लोग भी हैरान हो जाते हैं कि ऐसा तो हमने कभी सोचा भी नहीं था। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो आपको हैरान करने वाला ही है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि गर्मी से बचने के लिए मोबाईल की दुकान में AC लगवाया हुआ है। अब जितने लोगों के घर में AC लगा हुआ है, वो जानते हैं कि AC में से पानी निकलता है जिसे लोग सीधे नाली में निकाल देते हैं या फिर इकट्ठा करके बाल्टी से फेंकते हैं। लेकिन इस पानी का भी जुगाड़ हो सकता है, ऐसा किसी ने नहीं सोचा होगा। वीडियो में दिखता है कि शख्स ने AC के उस पाइप को जिसमें से पानी आता है, उसे बगल वाले दुकान पर रखे कूलर में लगा दिया है जिससे कूलर में भी पानी का जुगाड़ हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर reengus_waley नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पानी बचाओ जीवन बचाओ। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या जुगाड़ है यार। तीसरे यूजर ने लिखा- जापान से आगे जाएगा भाई। चौथे यूजर ने लिखा- पड़ोसी का भी ध्यान रखा गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाईचारा ऑन टॉप। वहीं कई सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लेडीज फर्स्ट बोला होता तो पिटाई से बच जाता बेचारा, Video देख आ जाएगी हंसी
बागान वाले ने खाने के लिए नहीं दी लीची तो आधी रात लड़कों ने कर दिया ये कांड, Video हो रहा है वायरल