1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लेडीज फर्स्ट बोला होता तो पिटाई से बच जाता बेचारा, Video देख आ जाएगी हंसी

लेडीज फर्स्ट बोला होता तो पिटाई से बच जाता बेचारा, Video देख आ जाएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 26, 2025 06:44 am IST,  Updated : May 26, 2025 06:44 am IST

एक लड़का शायद क्लास बंक करके भागने की कोशिश में था मगर उसके साथ जो कुछ हुआ उसका अंदाजा उसको भी नहीं था। अब वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया और वायरल पोस्ट, ये दोनों शायद एक दूसरे के लिए बने हुए हैं। हर दिन लोग कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और फिर उन्हीं सभी पोस्ट में से कुछ सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। इसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, अतरंगी हरकत के अलग-अलग वीडियो भी होते हैं और साथ में कुछ मजेदार तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट आते होंगे। अभी भी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का किसी दीवार पर खड़ा है। वहीं एक लड़की दीवार से लगी एक टीनशेड पर खड़ी है। इसी दौरान वो लड़का दीवार से बंधी रस्सी को पकड़कर नीचे उतरता है। वो शायद क्लास बंक करके भागने की कोशिश कर रहा था मगर नीचे मास्टर जी उसका पहले से ही इंतजार कर रहे थे। उसके नीचे उतरते ही उसकी पिटाई हो जाती है। ऐसे में अगर उसने लेडीज फर्स्ट बोला होता और लड़की पहले उतरी होती तो वो पिटने से तो बच ही जाता। अब वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर humourshubb नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 47 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लेडीज फर्स्ट बोलना था न भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- हमला अचानक हुआ था। तीसरे यूजर ने लिखा- सर ने रश कर दिया। चौथे यूजर ने लिखा- वाह सर जी वाह क्या सोच है आपकी। वहीं कई सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बागान वाले ने खाने के लिए नहीं दी लीची तो आधी रात लड़कों ने कर दिया ये कांड, Video हो रहा है वायरल

IPL देखने आए अंकल ने मैच छोड़ चीयरलीडर्स पर किया फोकस, Video देख लोगों ने कहा- चचा का गोल क्लियर है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।