1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मात्र 100 रुपए में आप खरीद सकते हैं अपना घर, इस जगह हो रही बिक्री

मात्र 100 रुपए में आप खरीद सकते हैं अपना घर, इस जगह हो रही बिक्री

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 25, 2025 02:39 pm IST,  Updated : May 25, 2025 02:39 pm IST

अगर हम आपको बताएं कि एक ऐसी भी जगह है। जहां सरकार मात्र 100 रुपए में लोगों को घर बेच रही है। तो शायद ही आप हमारी बातों पर यकीन करेंगे। लेकिन ये सत्य है क्योंकि ऐसा हो रहा है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

दुनिया में हर एक इंसान का सपना होता है कि उसके पास भी एक अपना घर हो। लेकिन आज के इस जमाने में घर खरीदना लोगों के लिए बस सपना ही बनकर रह गया है। लेकिन अगर हम आपको एक ऐसी जगह के बार में बताएं, जहां सरकार लोगों को मात्र 100 रुपए में बना बनाया घर दे रही है। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे आपने सही सुना है। यहां मात्र 100 रुपए आपको अपना घर मिल जाएगा। तो चलिए अब जान लेते हैं कि आखिर कहां पर ये घर हैं, जो सिर्फ 100 रुपए में ही मिल रहे हैं।

कहां मिल रहे हैं ये घर 

दरअसल, ये जो घर बेचे जा रहे हैं, वो भारत में नहीं बल्कि इटली में हैं। इटली के सिसिली द्वीप पर कई गांवों और शहरों में खाली हो चुके घरों को वहां की सरकार ने मात्र 1 यूरो यानी करीब 97 रुपए में बेचने की योजना लागू की है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन क्षेत्रों में जनसंख्या की काफी कमी है और सरकार वापस से यहां लोगों को बसाना चाहती है। बता दें कि, कोविड के दौरान भी इटली में बहुत लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद यहां पर जनसंख्या काफी कम हो गई। जिससे पूरे गांव के गांव और शहर के शहर विरान हो गए। अब सरकार अपने जनसंख्या को बढ़ाने और खाली गांव और शहरों को बसाने के लिए इस तरह की योजनाएं चला रही है।

घर खरीदने वाली इस स्कीम में कुछ शर्तें भी लागू

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिसिली के कई गांव, जैसे मुसोमेली, सम्बुका दी सिसिलिया, कम्माराता, सुतेरा, कैंपोफ्रांको, एक्वाविवा प्लातानी, कल्टानिस्सेट्टा, और अग्रिजेंटो कम जनसंख्या और विरान घरों की समस्या से जूझ रहे हैं। सरकार इन घरों को 1 यूरो में बेचकर इन क्षेत्रों में पर्यटन, निवेश, और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना चाहती है। 1 यूरो में घर खरीदने वाली इस स्कीम में कुछ शर्तें भी लागू हैं। जैसे :-

  • इनमें से ज्यादातर घर बहुत पुराने हैं। जिनमें से कुछ तो 16वीं सदी के भी हैं। जो जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं और उनका रखरखाव बहुत महंगा है। 
  • खरीदारों को आमतौर पर खरीद के बाद एक निश्चित समय जैसे 3 साल के भीतर घर की मरम्मत और रिनोवेशन करना पड़ेगा।
  • कुछ जगहों पर, जैसे सलेमी में 1968 के भूकंप के बाद कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके कारण लोग इन्हें छोड़कर चले गए।

कैसे खरीदें ये घर

इच्छुक खरीदारों को संबंधित नगर पालिकाओं की वेबसाइट्स (जैसे मुसोमेली या सम्बुका दी सिसिलिया) पर आवेदन करना होता है। कुछ जगहों पर नीलामी के जरिए घर बेचे जाते हैं, जहां शुरुआती कीमत 1 यूरो होती है। यदि आप इस योजना में रुचि रखते हैं, तो संबंधित नगर पालिका की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.comune.mussomeli.ag.it/ या https://www.comune.sambucadisicilia.ag.it/) पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

जिस झोले को हमारे यहां कोई पूछता तक नहीं, जो कि मुफ्त में मिलता है, उसे हजारों रुपए में बेच रहा अमेरिका

पूरी की पूरी बकरी को एक बार में ही निगल गया यह खूंखार जानवर, Video देख सूख गए लोगों के प्राण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।