1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: 'रवि किशन नाच-गाकर पैसा कमा लेंगे, जब आपकी समृद्धि होगी तभी बाबा के पास कुछ आएगा', गोरखपुर में बोले सीएम योगी

Video: 'रवि किशन नाच-गाकर पैसा कमा लेंगे, जब आपकी समृद्धि होगी तभी बाबा के पास कुछ आएगा', गोरखपुर में बोले सीएम योगी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 02, 2026 11:26 pm IST,  Updated : Mar 02, 2026 11:59 pm IST

योगी आदित्यनाथ ने मजाकियां अंदाज में कहा कि रवि किशन तो नाच गाकर कमा खा लेंगे, लेकिन जब आम जनता की समृद्धि होगी तभी बाबा के पास कुछ आएगा। उनकी बात सुनकर मंच पर मौजूद रवि किशन भी हंसने लगे।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
फूलों की होली खेलते योगी Image Source : X/YOGIADITYANATH

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्यक्रमों में शामिल हुए और शहर में बन रहे गलियारे को लेकर भी बात की। इस दौरान उन्होंने सांसद रवि किशन पर चुटकी लेते हुए कहा कि रवि किशन तो नाच गाकर कमा खा लेंगे, लेकिन उन्हें कुछ तभी मिलेगा, जब जनता की समृद्धि होगी। सीएम योगी का यह बयान वायरल हो गया।

गोरखपुर में सीएम योगी ने फूलों की होली भी खेली। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2014 के पहले यूपी में पर्व और त्योहार के पहले कर्फ्यू लग जाता था। सरकारें धर्म के नाम पर बांटती थीं। पहले यूपी में सिर्फ दंगा था और अब सिर्फ सब चंगा है।

रवि किशन पर चुटकी ली

योगी होलिका दहन उत्सव समिति की ओर से आयोजित भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा और आरती कार्यक्रम में पाण्डेयहाता पहुंचे। यहां से उन्होंने गोरखपुर के लोगों को होली शुभकामना सन्देश दिया। सीएम योगी ने कहा यही पाण्डेयहाता में सकरी गली थी। अब सड़कें चौड़ी हो जाएंगी तो विरासत गलियारा सबसे सुंदर होगा। यहां व्यापरियों को लाभ होगा। एक कॉम्लेक्स भी व्यापारियों के लिए बनेगा। रविकिशन की चुटकी लेते हुए कहा कि वो तक नाच गाकर कमा लेंगे, लेकिन कालीबाड़ी के बाबा कहां से कमाएंगे।

व्यापार बढ़ाना है उद्देश्य

योगी ने कहा कि जब यहां भीड़ बढ़ी तो मार्ग संकरा होने की वजह से व्यापर में दिक्कत होने लगी। किसी व्यापारी को उजाड़ना नहीं उनके व्यापार को बढ़ाना है। उनके अंदर पीड़ा थी, लेकिन उन्होंने पीड़ा को दबाकर आज सहयोग किया। वे जब यहां आ रहे थे तो कालीबाड़ी बल्कि बाबा से पूछ रहे थे कि पाण्डेयहाता कहां है। वे अक्सर यहां लोगों को डोसा खिलाने ले आते हैं। हालांकि कभी खिलाये नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यही पाण्डेयहता हाता है। यही विरस्तनका संरक्षण और कोई अराजकता-गुंडागर्दी नहीं है। यही रामराज्य है। यही पीएम मोदी कहते हैं कि विकसित भारत बनाने में योगदान दें।

दुकानदारों को नई दुकान मिलेगी

योगी ने कहा कि जिन दुकानदारों की दुकान उजड़ गई है। उन्हें नार्मल में दुकान बनाकर दुकान देंगे। किराया भी सामान्य ही रखा जाएगा। आज दुनिया के अंदर अराजकता, तनाव और अराजकता है, लेकिन आज भारत में पीएम मोदी के नेतृत्व में अवसर और पर्व और त्योहारों के रूप में उत्सव का माहौल है। 2014 के पहले ये उत्सव नहीं मना सकते थे। यूपी में तो पर्व और त्योहार के पहले कर्फ्यू लग जाता था। सरकारें धर्म के नाम पर बांटती थी। पहले यूपी में सिर्फ दंगा था और अब सिर्फ सब चंगा है। मथुरा, वृंदावन, बरसाने में लोग 15 दिन से होली खेल रहे हैं। लाखों-करोड़ों लोग आ रहे हैं।

लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे

योगी ने विपक्षियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा ये लोग हम पर आरोप लगाते थे कि हम बंटे हुए हैं। कहां बंटे हुए है? आज हम सब मिलकर होली का उत्सव मना रहे हैं। आज होलिका को अराजकता, हिरण्यकश्यप जो आतंकवाद और उग्रवाद के रूप में रहा होगा। समाज को सही दिशा देने के लिए भगवान नृसिंह ने उसका वध किया था। माफिया, अराजकता करने वाले हिरण्यकश्यप ही हैं, जो ऐसे ही नहीं मानेंगे। क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं मानेगें। बुराइयों को हम जलाऐंगे। अहंकार, नकारात्मकता, बुराई को जलाएंगे। होलिका दहन ऐसी जगह हो, जहां किसी का नुकसान न हो। घर या प्रतिष्ठान न हो। होली के कार्यक्रम को गाते हुए भगवान नृसिंह का आह्वान करें। गाने में अश्लीलता नहीं हो। नहीं तो ये पतन का कारण होता है।

(गोरखपुर से राज श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

होलिका दहन के दिन नहीं मिलेंगे बांके बिहारी के दर्शन, जानें मंदिर के कपाट खुलने और बंद होने का समय

वृंदावन में परंपराओं की बेड़ियां तोड़कर विधवा माताओं ने खेली होली, देखें VIDEO

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।