सिनेमा प्रेमियों के बीच मार्च महीने का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। एक तरफ तो बड़े पर्दे पर कई शानदार फिल्में धूम-धड़ाका करने वाली हैं तो दूसरी तरफ ओटीटी पर भी दर्शकों को एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलने वाला है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस महीने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।
2/8Image Source : Instagram/@netflix_in
हेलो बच्चों- फिजिक्सवाला के सीईओ अलख पांडे की लाइफ पर बेस्ड 'हेलो बच्चों' मार्च में ही दर्शकों के बीच दस्तक दे रही है। ये सीरीज 6 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, जिसमें विनीत कुमार सिंह लीड रोल में नजर आएंगे और उनके साथ विक्रम कोचर, गिरजा ओक गोडबोले, नमन जैन, सोनू कुमार यादव, अंशुल डोगरा और सतेंद्र सोनी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
3/8Image Source : Instagram/@anilskapoor
सूबेदार- अनिल कपूर स्टारर 'सूबेदार' भी इसी महीने दर्शकों के बीच दस्तक देगी। ये एक्शन-थ्रिलर 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी, जिसमें अनिल कपूर के साथ राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैसल मलिक भी हैं।
पीकी ब्लाइंडर्सः द इमॉर्टल मैन- किलियन मर्फी और पॉल एंडरसन स्टारर 'पीकी ब्लाइंडर्सः द इमॉरटल मैन' 6 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। इसमें कई धांसू एक्शन सीन भी देखने को मिलेंगे, जिसकी झलक पहले ही ट्रेलर में देखने को मिल चुकी है।
5/8Image Source : Instagram/@zee5
जब खुली किताब- बॉलीवुड के दो दिग्गज और मंझे हुए कलाकार पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया स्टारर 'जब खुली किताब' 6 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और अब दर्शक बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
6/8Image Source : Instagram/@netflix_in
मेड इन कोरिया- साउथ सिनेमा से एक और धांसू फिल्म आ रही है, जिसका नाम है 'मेड इन कोरिया'। ये एक तमिल फिल्म है, जिसमें प्रियंका मोहन और कोरियाई अभिनेत्री पार्क हे जिन लीड रोल में हैं। ये फिल्म 12 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
7/8Image Source : Instagram/@arifin_shuvoo
जैज सिटी- सौमिक सेन द्वारा निर्देशित अपकमिंग बंगाली थ्रिलर वेब सीरीज 19 मार्च को दर्शकों के बीच हाजिर होगी। ये सीरीज सोनी लिव पर रिलीज की जाएगी, जिसके साथ एक बार फिर दर्शकों को पुराना कोलकाता देखने और महसूस करने को मिलेगा।
8/8Image Source : Instagram/@jiohotstar
डेयरडेविलः बॉर्न अगेन सीजन 2- अमेरिकी टीवी सीरीज डेयरडेविलः बॉर्न अगेन का दूसरी सीजन भी दर्शकों के बीच दस्तक दे रही है। शो का दूसरा सीजन 25 मार्च से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा और एक बार फिर चार्ली कॉक्स डेयरडेविल बनकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं।