1. Hindi News
  2. Explainers
  3. Explainer: जानिए क्या होते हैं बंकर बस्टर बम? खामेनेई के अभेद किले में एक साथ गिराए गए थे 30

Explainer: जानिए क्या होते हैं बंकर बस्टर बम? खामेनेई के अभेद किले में एक साथ गिराए गए थे 30

 Published : Mar 01, 2026 11:09 am IST,  Updated : Mar 01, 2026 11:27 am IST

इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई। इजरायल के फाइटर जेट्स ने एक साथ 30 बंकर बस्टर बम गिराए थे, जहां खामेनेई अपने करीबियों के साथ मीटिंग कर रहे थे।

खामेनेई के ठिकाने पर गिराए गए बंकर बस्टर बम- India TV Hindi
खामेनेई के ठिकाने पर गिराए गए बंकर बस्टर बम Image Source : AP AND GOOGLE EARTH/AIRBUS

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई की मौत हो गई है। अमेरिका-इजरायल के ज्वाइंट ऑपरेशन में खामेनेई को मार दिया गया। आज सुबह ही ईरानी मीडिया ने इस खबर की पुष्टि की है। आयतुल्लाह खामेनेई, उनके बड़े बेटे मुस्तफा, बेटी, दामाद पोती, ईरान के टॉप लीडरशिप सब खत्म हो गए हैं। ये जंग अभी खत्म नहीं हुई है बल्कि और भड़क गई है। खामेनेई की मौत के बाद ईरान अभी भी जवाबी हमले कर रहा है।

खामेनेई अपने कंपाउंड पर कर रहे थे मीटिंग

वहीं, खामेनेई की मौत से जुड़े मामले पर बड़ा खुलासा हुआ है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, इजरायली फाइटर जेट ने तेहरान में खामेनेई के कंपाउंड पर 30 बंकर बस्टर बम (Bunker Buster Bomb) गिराए थे, जिस वक्त खामेनेई के घर पर बमबारी हुई थी। उस वक्त खामेनेई अपने दफ्तर में हाई लेवल मीटिंग कर रहे थे।

फाइटर जेट्स से बंकर बस्टर बम गिराए गए

मीटिंग में ईरान के रक्षा मंत्री, IRGC कमांडर, खामेनेई के सलाहकार समेत ईरान की टॉप लीडरशिप शामिल थी। इजरायल और अमेरिका को इस मीटिंग का सटीक इनपुट मिला था। इजरायल ने रात होने का इंतजार नहीं किया और तेहरान में खामेनेई के घर पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक कर दी। इजरायल के फाइटर जेट्स ने कंपाउंड पर 30 बंकर बस्टर बम गिराए थे।

जानिए क्या होते हैं बंकर बस्टर बम?

बंकर बस्टर बम (Bunker Buster Bomb), खास तौर पर अमेरिकी GBU-57A/B Massive Ordnance Penetrator (MOP) हैं। ये दुनिया का सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु बंकर-भेदक बम माना जाता है। इसका वजन लगभग 30,000 पाउंड (करीब 13.6 टन) है, लंबाई 20 फीट से ज्यादा है। बंकर बस्टर बम को खास तौर पर B-2 स्पिरिट स्टेल्थ बॉम्बर से गिराया जाता है, जो दुश्मन की रडार से बचकर गहराई तक पहुंच सकता है। 

कई मीटर गहराई में घुसके करता है विस्फोट

बम की नाक बेहद मजबूत स्टील से बनी होती है, जो रिइनफोर्स्ड कंक्रीट और चट्टानों को भेदने में सक्षम है। ये कई मीटर गहराई तक घुसकर अंदर विस्फोट करता है। विस्फोट इतना शक्तिशाली होता है कि अंडरग्राउंड कमांड सेंटर, बंकर या न्यूक्लियर सुविधाएं पूरी तरह नष्ट हो जाती हैं।

हमले के बाद की सैटेलाइट तस्वीरें
Image Source : GOOGLE EARTH/AIRBUSहमले के बाद की सैटेलाइट तस्वीरें

हमले के बाद सैटेलाइट तस्वीरें भी आईं सामने

खामेनेई के जिस ठिकाने पर 30 बंकर बम गिराए गए, वहां की सैटेलाइट तस्वीरें भी सामने आई हैं। तेहरान में स्थित खामेनेई का कंपाउंड हमले के बाद पूरी तरह ध्वस्त हो गया और मलबे में तब्दील हो गया। खामेनेई के कंपाउंड से काला धुआं उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Explainers से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।