1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. खामेनेई की पत्नी की भी हुई मौत, हमले के दौरान हुई थीं घायल

खामेनेई की पत्नी की भी हुई मौत, हमले के दौरान हुई थीं घायल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 02, 2026 07:07 pm IST,  Updated : Mar 02, 2026 07:25 pm IST

खामेनेई की पत्नी मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह की भी मौत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका और इजरायल की ओर से की गई संयुक्त कार्रवाई में खामेनेई की मौत हो गई थी. जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है।

खामेनेई की पत्नी मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह की भी हुई मौत।- India TV Hindi
खामेनेई की पत्नी मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह की भी हुई मौत। Image Source : AP/FILE

इस वक्त की बड़ी खबर ईरान से सामने आ रही है। यहां कुछ दिन पहले इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई की पत्नी मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह भी घायल हो गई थीं, जिनका उपचार अस्पताल में कराया जा रहा था। अभी मिली जानकारी के मुताबिक अयातुल्लाह अली खामेनेई की पत्नी मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। ईरान की तसनीम समाचार एजेंसी के अनुसार, सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की पत्नी, जो उसी अमेरिकी-इजरायली हमले में घायल हो गई थीं जिसमें उनके पति की मृत्यु हुई थी, का निधन हो गया है।

हमले के दौरान खामेनेई के साथ थीं पत्नी

मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह की उम्र 79 वर्ष थी, जिनका जन्म ईरान के मशहद में हुआ था। वह इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) के पूर्व उप निदेशक हसन खोजस्ते बगेरज़ादेह की बहन थीं। खामेनेई की पत्नी भी उस समय तेहरान में खामेनेई के परिसर में उनके साथ मौजूद थीं जब अमेरिका और इज़रायल द्वारा हमला किया गया था। बता दें कि हमले में खामेनेई की उसी दिन मौत हो गई थी। इसके अलावा खामेनेई की बेटी और दामाद की भी मौत हो गई है। फिलहाल ईरान की तरफ से भी कई खाड़ी देशों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। 

अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से किया हमला

दरअसल, शनिवार को मिडिल-ईस्ट में स्थिति तब गंभीर हो गई जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई इलाकों पर हमले किए, जिनमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का कार्यालय भी शामिल था। रविवार को ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की भी एक हमले में मौत हो गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अनुसार, ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर काम जारी रखे हुए है और अमेरिका पर हमला करने वाली मिसाइलें विकसित करने में लगा हुआ है। एक वीडियो संदेश में, राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरानी जनता से खामेनेई शासन के खिलाफ खड़े होने और अपनी खुद की सरकार बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें-

नेतन्याहू के लोकेशन का किसी को नहीं पता, ईरान का दावा- उनके दफ्तर को बनाया निशाना, इजरायल ने कहा- झूठ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश