टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, संजू सैमसन किस नंबर पर पहुंचे
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, संजू सैमसन किस नंबर पर पहुंचे
टी20 विश्व कप 2026 अभी जारी है। अब तक सुपर 8 के मैच खेले जा चुके हैं। अब दो सेमीफाइनल और फाइनल बाकी है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि अब तक किस भारतीय बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार 97 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन किस नंबर पर हैं।
Published : Mar 02, 2026 01:51 pm IST, Updated : Mar 02, 2026 01:51 pm IST
1/7Image Source : ap
टी20 विश्व कप 2026 अभी जारी है। अब तक सुपर 8 के मैच खेले जा चुके हैं। अब दो सेमीफाइनल और फाइनल बाकी है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि अब तक किस भारतीय बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार 97 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन किस नंबर पर हैं, ये भी जान लीजिए।
2/7Image Source : ap
टी20 विश्व कप 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने 7 मुकाबले खेलकर 231 रन बनाए हैं। उन्होंने 38.50 के औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने एक बार 84 रनों की नाबाद पारी खेली है। अब बचे हुए मैचों में सूर्या किस तरह की बल्लेबाजी करते हैं, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
3/7Image Source : ap
भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक टी20 विश्व कप 2026 में सात मैच खेलकर 224 रन बनाए हैं। उनका औसत 32 का है ओर वे एक बार 77 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए हैं। इस बीच आने वाले मैचों में उन पर भी नजर रहेगी।
4/7Image Source : ap
तिलक वर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने अब तक 7 मैच खेलकर 178 रन अब तक टी20 विश्व कप 2026 में बना लिए हैं। उनका औसत 29.67 का है। तिलक ने एक बार 44 रनों की नाबाद पारी खेली है। हालांकि उनसे जो बड़ी पारी की उम्मीद थी, वो अभी तक नहीं आई है।
5/7Image Source : ap
हार्दिक पांड्या की बात की जाए तो वे नंबर चार पर हैं। उन्होंने अब तक 7 मैच टी20 विश्व कप 2026 में खेलकर 172 रन बनाए हैं। उनका औसत 28.67 का है। वे एक बार 52 रनों की पारी खेल चुके हैं। वे गेंदबाजी से भी भारत के लिए मैच विनर साबित होते हैं।
6/7Image Source : AP
शिवम दुबे की बात करें तो वे अब तक टी20 विश्व कप 2026 में सात मैच खेलकर 166 रन बना चुके हैं। उनका औसत 33.20 का है। उन्होंने एक बार 66 रनों की पारी खेली थी। दुबे नीचे के क्रम में आकर कई बार आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं और तेजी से रन बनाते हैं।
7/7Image Source : AP
संजू सैमसन अब इस लिस्ट में नंबर 6 पर आ गए हैं। उन्होंने तीन मैच खेलकर अब तक टी20 विश्व कप 2026 में 143 रन बना लिए हैं। उनका औसत 71.50 का है। वेस्टइंडीज के खिलाफ ही उन्होंने सुपर 8 के मैच में नाबाद 97 रन बनाए थे।