1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KSBKBT 2 New Promo: अंगद-तुलसी के रिश्ते में आई दरार! रणविजय के साथ मिलकर रची साजिश, परिवार को दिया धोखा

KSBKBT 2 New Promo: अंगद-तुलसी के रिश्ते में आई दरार! रणविजय के साथ मिलकर रची साजिश, परिवार को दिया धोखा

 Published : Mar 02, 2026 07:01 pm IST,  Updated : Mar 02, 2026 07:01 pm IST

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का नया प्रोमो 02 मार्च 2026 को शेयर किया गया है, जिसमें तुलसी अपने बेटे अंगद से दूर रहने का फैसला सुनाती है। ये सारा ड्रामा रणविजय के घटिया प्लान के कारण होता है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 new promo- India TV Hindi
तुलसी-अंगद के रिश्ते में आई दरार! Image Source : INSTAGRAM/@STARPLUS

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के लेटेस्ट प्रोमो ने फैंस को हैरान कर दिया है क्योंकि अंगद और तुलसी के कभी मजबूत रहे रिश्ते में दरारें दिखने लगी हैं। एक चौंकाने वाले ट्विस्ट में अंगद रणविजय से हाथ मिलाते हुए और अपने ही परिवार के खिलाफ जाते हुए दिखता है। उन्हें इतना बड़ा कदम उठाने के लिए किस बात ने मजबूर किया। यह सबसे बड़ा रहस्य बना हुआ है, जो जल्द ही आने वाले एपिसोड में खुलने वाला है। क्या यह धोखा था, मजबूरी थी या कोई छिपी हुई स्ट्रेटेजी थी? अब बड़ा सवाल यह है कि क्या तुलसी अंगद को माफ कर पाएगी या यह दरार उनके रिश्ते को हमेशा के लिए बदल देगी?

अंगद-तुलसी का टूटा रिश्ता

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड के पहले स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर इस सीरियल का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है, जो भरपूर इमोशनल ड्रामे से भरा हुआ है। स्टार प्लस पर प्रोमो पोस्ट करते हुए, मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'अंगद-तुलसी के रिश्ते में आई दरार! आखिर क्यों अंगद ने रणविजय के साथ हाथ मिलाकर अपने ही परिवार को धोखा दिया और क्या तुलसी कर पाएगी अंगद को माफ? जाने के लिए देखिए #क्योंकिसासभीकभीबहूथी, रोज रात 10:30 बजे सिर्फ #स्टारप्लसऔर कभी भी #जियोहॉटस्टार पर। #तुलसीबैक #विरानीपरिवार #मिहिरतुलसी #मातृत्व #भारतीयटेलीविजन #आइकॉनिकशोज'

रणविजय और अंगद के प्लान का हुआ खुलासा

एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की शुरूआत रणविजय से होती है, जो अंगद को कहता है, 'अब यह सब छोड़ हमें आगे देखना है हमारा टाइम आ गया है। हम दोनों को साथ मिलकर एक ताकत बनानी चाहिए और सबसे पहले उस ऋतिक को निचे गिराना है... बहुत उछल रहा था न वो।' इस पर अंगद कहता है कि प्लान क्या है? दोनों की बात सुन तुलसी भड़क जाती है और आगे बहुत बड़ा तमाशा देखने को मिलता है।

तुलसी ने अंगद को जड़ा थप्पड़

रणविजय और अंगद का प्लान सुन तुलसी हैरान रह जाती है। वह अपने बेटे अंगद को थप्पड़ मारते हुए सवाल करती है, 'क्या प्लान करेगा तू... किसके खिलाफ प्लान बनाएगा। अपने परिवार के खिलाफ... भाई, बहन के खिलाफ, किसके खिलाफ बनाएगा।' अंगद की बात सुने बिना तुलसी रोते हुए आगे कहती है, 'तू अपने पापा के सामने नाटक कर रहा था अंगद। मैं मार क्यों नहीं गई... तू जो अपने बाई का नहीं रहा, तेरे साथ तो मैं बिल्कुल नहीं रह सकती।' सोशल मीडिया पर यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले एपिसोड में कई रिश्ते खत्म होने वाले हैं।

ये भी पढे़ं-

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: होली पर रोमांटिक होंगे अभिरा-अरमान, विद्या के लिए बढ़ेगी मुसीबत

The 50: सेफ जॉन टास्क में दिव्या अग्रवाल का दिखा दम, रिद्धि डोगरा के लिए ड्रम रोल चैलेंज बना लाइफलाइन?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन