Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Horoscope 2nd to 8th March 2026: बदलेगा सितारों का खेल! वृषभ समेत इन 3 राशियों के लिए गेमचेंजर रहेगा हफ्ता, लेकिन कुंभ-मीन रहें सतर्क, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 2nd to 8th March 2026: बदलेगा सितारों का खेल! वृषभ समेत इन 3 राशियों के लिए गेमचेंजर रहेगा हफ्ता, लेकिन कुंभ-मीन रहें सतर्क, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Written By : Anil Kumar Thakkar Edited By : Arti Azad Published : Mar 02, 2026 04:14 pm IST, Updated : Mar 02, 2026 04:14 pm IST

Weekly Horoscope 2nd to 8th March 2026: मार्च 2026 का पहला सप्ताह किस राशि वालों के लिए सेहत, करियर, बिजनेस और प्यार के लिहाज से बेहतरीन रहेगा, वहीं किन लोगों को इस सप्ताह संभलकर रहने की जरूरत होगी। अरोमालॉजिस्ट अनिल ठक्कर से जानिए सभी 12 राशियों का इस हफ्ते का हाल

Weekly Horoscope 2 to 8 March 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV साप्ताहिक राशिफल 2 मार्च से 8 मार्च 2026

Weekly Horoscope 2nd to 8th March 2026: नए महीने का नया सप्ताह शुरू हो गया है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि मार्च 2026 का ये नया सप्ताह उनके लिए ये हफ्ता कैसा रहेगा। क्या करियर में तरक्की मिलेगी या परेशानियों का सामना करना पड़ेगा? बिजनेस के लिहाज से नया सप्ताह कैसा रहेगा? सेहत को लेकर किन राशि वालों को सतर्कता बरतनी होगी? किन्हें लव लाइफ में धोखा मिल सकता है? यहां आपके इन सभी सवालों के जवाब जानेंगे देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट अनिल ठक्कर से। तो चलिए जानते हैं 2 मार्च से 8 मार्च 2026 तक का समय आपके लिए कैसा रहने वाला है। यहां सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल विस्तार से दिया गया है, जो आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

Mesh Saptahik Rashifal - मेष साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के हिसाब से शनि के बारहवें भाव में होने के कारण, रक्तचाप, मधुमेह या मोटापे के मरीजों को इस सप्ताह अपना खास ख्याल रखने और सही व समय के अनुसार दवा-उपचार लेने की जरूरत होगी। साथ ही यदि आपके कॉलेस्ट्रोल में भी समानता है तो उसे काबू में रखने की कोशिश भी आपको इस समय करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करके ही आप, सेहत से जुड़े कई लाभदायक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। चंद्र राशि के संबंध में राहु के ग्यारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह अगर आप लम्बे वक्त के लिए निवेश करेंगे, तो आप अच्छा-खासा फायदा हासिल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह, मशवरा लेने के बाद ही किसी भी निर्णय पर पहुंचने की आवश्यकता होगी। इस सप्ताह आपका ज्ञान आपके चारों ओर के लोगों को प्रभावित करेगा। खासतौर से इस सप्ताह आप अपने घर के पास के किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति को अपने अच्छे स्वभाव के कारण अपनी ओर आकर्षित करने में सफल भी होंगे। इस सप्ताह ऑफिस में आपको इच्छानुसार, अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। क्योंकि संभव है कि आपका कोई खास करीबी, अपने फायदे के लिए आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिसके कारण आपको कुछ परेशानी होगी। इस समय वो छात्र जो किसी इंटर्नशिप के लिए आवदेन कर रहे हैं, उनके लिए ये समय शुभ रहेगा। हालांकि, इसके लिए आपको ये बात भी ध्यान रखनी होगी कि पहले से ही अपने सारे दस्तावेज एकत्रित कर लें और उसके बाद ही किसी भी चीज के लिए आवेदन करें।

Vrishabha Saptahik Rashifal - वृष साप्ताहिक राशिफल 

चंद्र राशि के संबंध में ग्यारहवें भाव में शनि के स्थित होने के कारण पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह आपकी सेहत ज्यादा अच्छी रहेगी और आपका स्वास्थ्य भी मजबूत होने से आप काफी बेहतर भी महसूस करेंगे। यही वजह होगी कि आपको पुरानी बीमारियों से भी मुक्ति मिलने के योग, इस साल में बनेंगे। साथ ही आपका जीवन भी, इस दौरान ऊर्जा से भरपूर रहेगा। इस सप्ताह के दूसरे हिस्से में, आपको आर्थिक तौर पर कोई बड़ा फ़ायदा होगा। जिसके कारण आप कोई नया घर या वाहन खरीदने का प्लान कर सकते हैं। नए सामान की खरीदारी से घर के सदस्य, आप से खासा खुश भी दिखाई देंगे। इस राशि के नवयुवक जातकों को इस सप्ताह अपने स्कूल या कॉलेज के किसी प्रोजेक्ट को लेकर, घर के बड़ों या अपने भाई-बहन की सहायता की जरूरत होगी। इसलिए जब भी समय मिले उनके साथ बैठकर, उनकी राय लेने की कोशिश करें। साथ ही अपने प्रोजेक्ट के बारे में भी उन्हें अवगत कराए। केतु के चंद्र राशि से चौथे भाव में होने के कारण इस सप्ताह आपका मन ऑफिस के काम में नहीं लगेगा। क्योंकि अपने करियर को लेकर आपके मन में कुछ दुविधा होगी, जो आपको एकाग्र नहीं होने देगी। इसलिए अपने मन को केंद्रित रखने के लिए आप योग और ध्यान का सहारा ले सकते हैं। यदि संक्षेप में कहें तो यह सप्ताह छात्रों के लिए मुख्य रूप से अपनी कमजोरियों पर विजय प्राप्त करके आगे बढ़ने का है। ऐसे में इस समय आपको अपने मजबूत और कमजोर दोनों पक्षों का निर्धारण करना चाहिए और समय के अनुसार ही अपनी मेहनत को सही रफ्तार देनी चाहिए। क्योंकि कुल मिलाकर मेहनती लोगों को ये समय सफलता देगा, तथा कई बार छात्रों को अभी अच्छे समय का इंतजार करना पड़ेगा।

Mithun Saptahik Rashifal - मिथुन साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के हिसाब से बृहस्पति के पहले घर में होने के कारण आपका भविष्यफल संकेत देता है कि आपके द्वारा अधिक वसायुक्त भोजन का परहेज करना तथा आपकी संतुलित दिनचर्या का असर, इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक रूप से देखने को मिलेगा और इससे आपके मोटापे में भी कमी आएगी। जिस आय का बड़ा हिस्सा आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य पर खर्च कर रहे थे, उसे आप इस सप्ताह संचय करने में सफल रहेंगे। क्योंकि आपके माता-पिता की खराब सेहत में सुधार आएगा, जिससे आप भी अपने धन को बचाने में सफल हो सकेंगे। इसलिए उनकी शुरुआत से ही सही देखभाल करते रहें। कुछ लोगों के लिए, परिवार में किसी नए मेहमान का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। इससे घर में नए-नए पकवान बनेंगे और साथ ही आपको लम्बे समय के बाद पूरे परिवार के साथ बैठने और समय व्यतीत करने का अवसर भी मिलेगा। चंद्र राशि के संबंध में केतु के तीसरे भाव में होने के कारण, अगर आप पेशेवर क्षेत्र से जुड़े हैं और किसी अच्छी नौकरी में कार्यरत हैं तो ये सप्ताह आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान आपको आपके क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई मौके मिलने के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह सबसे अधिक आपको इस बात को समझना होगा कि हर समय हमें सफलता ही मिले, ऐसा मुमकिन नहीं होता। क्योंकि इस सप्ताह आपको मिलने वाली असफलता, आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी करेगी। जिससे आपके मन में चलने वाले कई संदेह, आपको परेशान कर सकते हैं।

Karka Saptahik Rashifal - कर्क साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में शनि के नौवें भाव में होने के कारण, ये सप्ताह वैसे तो स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा है, लेकिन आपका किसी भी बात पर अत्यधिक सोचना, आपको मानसिक तनाव दे सकता है। इसलिए अपनी इस आदत में आप कुछ सुधार करने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सप्ताह के अंत तक सफलता मिलने के योग भी बन सकेंगे। इस सप्ताह के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक तौर पर कोई बड़ा फ़ायदा होगा। जिसके कारण आप कोई नया घर या वाहन, खरीदने का प्लान कर सकते हैं। नए सामान की खरीदारी से घर के सदस्य, आप से खासा खुश भी दिखाई देंगे। आपके बच्चे के पुरस्कार वितरण समारोह का बुलावा, आपके और परिवार के लिए खुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके जरिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे, जिससे आपकी आंखों में नमी साफ देखी जाएगी। इस समय आपके द्वारा साझेदारी में किए गए हर कार्य आखिरकार आपके करियर के लिए सबसे अधिक फायदेमंद साबित होंगे। लेकिन इसके लिए संभव है कि बीच-बीच में आपको अपने भागीदारों से, विरोध के कारण कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आपकी राशि के जातकों को इस सप्ताह, शिक्षा के क्षेत्र में आ रही हर प्रकार की परेशानियां से निजात मिल सकेगी। जिसके कारण आप खुद को तनाव मुक्त के साथ-साथ तरोताजा महसूस करेंगे। ऐसे में इस समय का लाभ उठाते हुए अपनी पढ़ाई के अलावा कुछ समय शारीरिक गतिविधियों को भी देने का प्रयास करें।

Simha Saptahik Rashifal - सिंह साप्ताहिक राशिफल

बृहस्पति के चंद्र राशि के ग्यारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह यूं तो आप खुद को काफी हद तक, सेहतमंद महसूस करेंगे। क्योंकि इस दौरान आप अपने परिवार और कार्यक्षेत्र में सही संतुलन बनाए रखने और इस बीच अपनी सेहत को दुरुस्त बनाए रखने में भी, सफल होंगे। आपके आर्थिक फ़ैसलों में सुधार, इस सप्ताह आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है और इससे आपको पूर्व के हर नुकसान से उभरने में भी मदद मिलेगी। जिससे एक बार फिर से चीज़ें, पुनः पटरी पर आती प्रतीत होंगी। चंद्र राशि के संबंध में शनि के आठवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपको अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को भलीभांति समझते हुए, उन्हें निभाने की ज़रूरत होगी। क्योंकि यदि आपने उन्हें किसी भी कारणवश अनदेखा किया तो, आप न चाहते हुए भी, अपने परिवार के सदस्यों को नाराज़ कर सकते हैं। आपको इस पूरे ही हफ्ते, अपने वरिष्ठों और उच्च अधिकारियों से पूर्ण प्रशंसा और सहयोग मिलेगा। इसके अलावा आपके द्वारा की गई यात्राएं भी, इस दौरान आपको बहुत लाभ पहुंचाएंगी। क्योंकि आपकी कुंडली में कई शुभ ग्रहों का प्रभाव, आपके हित में दिखाई दे रहा है। इस सप्ताह आपको कुछ नया सीखने के लिए, निरंतर प्रयास करने होंगे। इसके लिए आप इंटरनेट की मदद भी ले सकते हैं। हालांकि, इस दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करें, अन्यथा आप अपना बहुत सा वक्त बर्बाद भी कर सकते हैं।

Kanya Saptahik Rashifal - कन्या साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में केतु के बारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह विशेष ध्यान से वाहन चलाएं। खासा तौर पर तेज़ मोड़ों और चौराहों पर, अपनी आँख और कान खुले रखें, अन्यथा आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इस सप्ताह आप अपनी सुख-सुविधाओं की चीज़ों पर इतना धन खर्च कर सकते हैं, जिसका अंदाजा आपको भविष्य में ही जाकर होगा। क्योंकि इस समय आपके पास पैसों की कमी नहीं होगी, तो आप उसे ख़र्च करते हुए ज्यादा सोच-विचार नहीं करते दिखाई देंगे। राहु के चंद्र राशि के छठे भाव में होने के कारण यदि आप फैमिली बिज़नेस करते हैं तो, उसमें आपको इस सप्ताह मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। इसके अलावा यदि अपने हाल ही में परिवार के साथ मिलकर कोई बिजनेस स्टार्ट किया है तो, आपको एक बार में सारा निवेश करने से बचना चाहिए और धीरे. धीरे करके सही सोच-समझ से ही निवेश करने की ज़रूरत होगी। क्योंकि इससे ही आपको अपने घर के लोगों के साथ अपने संबंध बेहतर करने और उनकी मदद से सही निर्णय लेने में सफलता मिल सकेगी। व्यापार से जुड़े आपकी राशि के जातकों के लिए ग्रहों की गोचरीय स्थिति से इस सप्ताह करियर में पदोन्नति करने के कई शुभ अवसर मिलने के योग बनेंगे। जिसके कारण पूर्व में जो स्थिति खराब हुई थी, वो पुनः इस दौरान पटरी पर आ जाएंगी। इस समय वो छात्र जो किसी इंटर्नशिप के लिए आवदेन कर रहे हैं, उनके लिए ये समय शुभ रहेगा। हालांकि, इसके लिए आपको ये बात भी ध्यान रखनी होगी कि पहले से ही अपने सारे दस्तावेज़ एकत्रित कर लें और उसके बाद ही किसी भी चीज के लिए आवेदन करें।

Tula Saptahik Rashifal - तुला साप्ताहिक राशिफल

आप हमेशा अपनी सुख-सुविधाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करते दिखाई देते हैं और इस सप्ताह आपका ये रवैया, आपकी सेहत के लिए हानिकारक सिद्ध होने की आशंका रहने वाली है। क्योंकि इस दौरान आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी तो खड़ी करेगा ही, साथ ही आपके निजी जीवन को भी कष्टदायक बना सकता है। चंद्र राशि के संबंध में राहु के पांचवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह की शुरुआत से लेकर, उसके अंत तक आपको अपने उन सभी दोस्तों और करीबियों से बचकर रहने की जरूरत है, जो आप से बार-बार उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते वक्त आनाकानी करते हैं। क्योंकि इस समय आपके लिए उधारी पर धन देना, हानिकारक सिद्ध होगा। चंद्र राशि के संबंध में बृहस्पति के नौवें भाव में होने के कारण, पारिवारिक तारतम्य में आ रही हर तरह की परेशानी, इस सप्ताह आप दूर करने में सफल रहेंगे। जिससे कई ऐसी स्थितियां उत्पन्न होंगी कि पारिवारिक लोगों के मध्य भाईचारा बढ़ेगा। अतः इस समय आपके लिए आवश्यक होगा कि आप स्वयं भी घरेलू कार्यों में भाग लेते हुए, घर की महिलाओं की मदद करें। कई बार हमारे जीवन में गलत समय पर किसी ऐसे व्यक्ति का प्रवेश हो जाता है, जिससे काम में हमारी एकाग्रता भंग हो सकती है। उस दौरान हम न चाहते हुए भी कोई भी कार्य समय पर पूरे करने में असमर्थ होते है, जिसका सीधा प्रभाव करियर को बाधित करता है। इस हफ्ते आपको इस बात का शुरू से ही ध्यान रखना होगा। इस सप्ताह इस राशि के लोगों को अपने गुरुजनों के साथ बहस करने से बचना चाहिए। अन्यथा आपकी छवि को भारी नुकसान होने की आशंका अधिक रहेगी। इसलिए उनसे बातचीत करते समय अपने शब्दों और भाषा का चयन बेहद सोच-समझकर करें।

Vrishchika Saptahik Rashifal - वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के हिसाब से शनि के पांचवें भाव में होने के कारण ये समय आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा रह सकता है। इस दौरान आप प्रत्येक कार्य को पूरी शक्ति के साथ करने का प्रयास करेंगे और एक अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। इसके अलावा यदि कोई बीमारी पहले से चली आ रही होगी तो, इस दौरान आपको उससे भी पूरी तरह से मुक्ति मिलने के योग बन सकते हैं। चंद्र राशि के संबंध में राहु के चौथे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपके अंदर रचनात्मक विचारों की वृद्धि होगी, जिससे आप कई पैसे कमाने के नए मौके ढूंढ़ते हुए, अच्छा मुनाफ़ा कमा सकेंगे। हालांकि, इस दौरान हर दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले, आपको उन्हें तसल्ली बक्श आराम से पढ़ने की सलाह भी दी जाती है। इस सप्ताह परिवार के बच्चे और बुज़ुर्ग ख़ुद के लिए आपसे, ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। परंतु उनकी इस मांग को पूरा करने में आप पूरी तरह असफल सिद्ध होते हुए, उन्हें नाराज कर सकते हैं। इस राशि के कारोबारी जातकों को किसी करीबी की गलत सलाह के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती हैं। इसलिए किसी की भी सलाह पर आँख मूंदकर विश्वास करने से बचते हुए, कोई भी फैसला लेते समय सावधानी बरतें। वो छात्र जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये सप्ताह सामान्य से थोड़ा ज्यादा प्रतिकूल साबित होगा। क्योंकि ऐसी आशंका है कि किसी गतिविधियों की वजह से आपका मन विचलित हो और इसके परिणामस्वरूप आप अपने तमाम प्रयासों में, इस समय असफल हो जाएं। ऐसी परिस्थिति से बचने के लिए आपको पढ़ाई और बाकी कामों के बीच, सही संतुलन बनाने की जरूरत है।

Dhanu Saptahik Rashifal - धनु साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के हिसाब से शनि के चौथे भाव में होने के कारण, इस बात को आप भी भलीभांति समझते है कि बहुत कुछ आपके कंधों पर ही टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच जरूरी है। ऐसे में इस बात को ध्यान में रखते हुए आप अपने अच्छे स्वास्थ्य जीवन की प्राप्ति हेतु कई प्रयास करने में अपना बहुत समय व्यतीत करेंगे। इस सप्ताह वित्त के संबंध में गति को बनाए रखने के लिए आपको कम मेहनत के बाद भी अच्छा मुनाफ़ा प्राप्त हो सकेगा। चंद्र राशि के संबंध में राहु के तीसरे भाव में होने के कारण आपके अप्रत्याशित खर्चें बेहद कम होंगे, जिससे आप अपना धन काफी हद तक संचय करने में सफल होंगे। इस सप्ताह आप स्वयं ही घरेलू कार्यों में दिलचस्पी लेते हुए, घर की अन्य महिलाओं की मदद कर सकते हैं। इससे परिवार में मान-सम्मान की बढ़ोतरी के साथ ही आपको दूसरे सदस्यों के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने में मदद मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत से अन्त तक का समय आपके लिए बेहद ऊर्जावान रहेगा। क्योंकि इस दौरान आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ महसूस करेंगे, जिससे आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी। इस दौरान आपके मन में केवल और केवल अपने लक्ष्यों को पूरा करने के विचार ही दौड़ेंगे, जिसके लिए आप खुद को डेडलाइन तक दे सकते हैं। ये सप्ताह छात्रों के लिए बेहद उत्तम रहेगा, क्योंकि आपकी मेहनत को देख आपके माता-पिता आपसे खुश होंगे। जिसके परिणामस्वरूप आपको उनसे कोई नई किताब या लैपटॉप मिलने के योग बनेंगे। जिससे आप पहले से अधिक एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई-लिखाई कर सकेंगे।

Makara Saptahik Rashifal - मकर साप्ताहिक राशिफल

केतु के चंद्र राशि से आठवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह कुछ जातकों को अपनी आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों के चलते, अस्पताल जाना भी पड़ सकता है। अतः शुरुआत से ही आपके स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतना, आपके लिए बेहद ज़रूरी होगा।

चंद्र राशि के संबंध में शनि के तीसरे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आर्थिक तौर पर, आपके जीवन में कई सुधार आएंगे। जिसके चलते आप आसानी से, काफ़ी वक़्त से लंबित पड़े बिल और ऋण को चुका पाने में खुद को सक्षम पाएंगे। हालांकि इस दौरान अपना पैसा, किसी को भी उधारी पर देने से बचें। परिवार में आपको इस सप्ताह, अपने भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इससे आपको कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में ख़ासा परेशानी आ सकती है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि उनके साथ अपने संबंध बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। करियर राशिफल के संकेतानुसार, अगर आप पेशेवर क्षेत्र से जुड़े हैं और किसी अच्छी नौकरी में कार्यरत हैं तो, ये सप्ताह आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान आपको आपके क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई मौके मिलने के योग बन रहे हैं। यदि आप उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो, आपको सफलता के कई मौके इस सप्ताह मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही वो जातक जिनकी हाल ही में ही शिक्षा खत्म हुई है और वो नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इस दौरान अनुकूल अवसर मिलने की भी संभावना दिखाई दे रही है।

Kumbha Saptahik Rashifal - कुम्भ साप्ताहिक राशिफल

राहु के चंद्र राशि T के पहले भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपके स्वभाव में अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी अधिक सजकता देखी जाएगी। जिसके कारण आप पहले से अधिक बेहतर खान. पान लेते दिखाई देंगे। इसलिए अपना रहन. सहन ठीक रखें और अच्छे स्वास्थ्य का लुत्फ़ उठाए। चंद्र राशि के संबंध में बृहस्पति के पांचवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह निश्चित तौर पर, आपकी हर प्रकार की वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। हालांकि इस समय आपके ख़र्चो में भी इज़ाफा संभव है, इसलिए शुरुआत से ही खर्चो को लेकर अपना हाथ टाइट रखें और अपनी बेकार व फ़िजूल ख़र्ची पर लगाम लगाएं। इस सप्ताह आपका गैर जरूरी चीज़ों पर रुपये ख़र्च करना, आपके माता-पिता को नाराज़ कर सकता है। इसके कारण संभव है कि आपको उनकी डांट फटकार के साथ ही, दूसरे सदस्यों के बीच सवाल-जवाब की स्थिति में भी पड़ना पड़े। इस सप्ताह आपको ये समझने की ज़रूरत होगी कि यदि आप अपनी योजनाओं को हर किसी के सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर रहे हैं। क्योंकि संभव है कि आपके विरोधी भी आपकी इस कमज़ोरी का फ़ायदा उठाते हुए, आपको हानि पहुंचाए। इस सप्ताह आपके बड़े भाई. बहन आपकी किसी विषय को समझने में मदद करेंगे, जिससे आप अपने पूर्व के तनाव से मुक्ति पा सकेंगे। हालांकि इस दौरान आपको खुद को केवल और केवल अपनी पढ़ाई तक ही सीमित न रखते हुए, दूसरी पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की ज़रूरत होगी। क्योंकि इससे ही आपके मन में रचनात्मक विचारों को वृद्धि हो सकेगी।

Meena Saptahik Rashifal - मीन साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के हिसाब से शनि के पहले घर में होने के कारण, इस सप्ताह आप शारीरिक और मानसिक रूप से, बेहतर महसूस करेंगे। बावजूद इसके आने वाले मानसिक तनाव को खुद पर हावी ना होने दें। क्योंकि ऐसा करना किसी भी शारीरिक समस्या को जन्म दे सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आप एक अनुशासित व्यक्ति हैं। इसलिए स्वास्थ्य के मामले में भी अनुशासन का पालन करें और स्वस्थ रहें। राहु के चंद्र राशि के बारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह जिन भी जातकों की आर्थिक स्थिति डगमगाएगी, उन्हें अपने रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। क्योंकि आपको करीबी या रिश्तेदार से ज़रूरत पड़ने पर आर्थिक मदद मिल सकेगी, जिससे आप हर विपरीत स्थिति का सामने करने में खुद को सक्षम पाएंगे। इसलिए अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अपने संबंधों में सुधार लेकर आए और उसी दिशा में प्रयास करें। इस सप्ताह आपके माता-पिता आपके किसी कार्य के कारण, आप पर गर्व की अनुभूति करेंगे। इससे पारिवारिक वातावरण में भी शांति आएगी और आपको घर पर वो सम्मान मिल सकेगा, जिसकी आप लंबे समय से चाहत में थे। इस सप्ताह आपको अपने वरिष्ठ अधिकारी से सीधे तौर पर बातचीत करने और अपने सारे सवाल-जवाब ढूंढने का अवसर मिलेगा। जिससे आपको इस बात का पता भी लग सकता है कि आखिर आपके बॉस, आपसे इतने रूखे पन से क्यों बात करते हैं। जैसे ही आपको इसके पीछे की असल वजह पता चलेगी, आपके मन को काफी हद तक तसल्ली मिलेगी। हालांकि, इस दौरान उनसे बात करते समय, अपने शब्दों का इस्तेमाल बेहद सोच. समझकर करें। आपकी राशि के जातकों को इस सप्ताह, शिक्षा के क्षेत्र में आ रही हर प्रकार की परेशानियां से निजात मिल सकेगी। जिसके कारण आप खुद को तनाव मुक्त के साथ-साथ तरोताजा महसूस करेंगे। ऐसे में इस समय का लाभ उठाते हुए, अपनी पढ़ाई के अलावा कुछ समय शारीरिक गतिविधियों को भी देने का प्रयास करें।

ये भी पढ़ें- शादी के बाद नई दुल्हन को पहली होली ससुराल में मनानी चाहिए या नहीं, जानिए क्या कहती हैं परंपराएं 

Holi 2026: होली के दिन 7 स्थानों पर जलाएं दीया, दूर होगी नकारात्मकता, घर आएगी सुख-समृद्धि

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement