1 मार्च से महंगे हो जाएंगे Vivo और iQOO के ये 6 स्मार्टफोन, अन्य कंपनियां भी कर रही तैयारी
1 मार्च से महंगे हो जाएंगे Vivo और iQOO के ये 6 स्मार्टफोन, अन्य कंपनियां भी कर रही तैयारी
Vivo और iQOO के 6 स्मार्टफोन 1 मार्च से महंगे हो जाएंगे। चीनी कंपनी ने चिप की कमी और सप्लाई चेन में दिक्कत की वजह से यह बड़ा फैसला लिया है। 1 मार्च से कंपनी के Vivo T4 और iQOO Z10 सीरीज के फोन 2,500 रुपये तक महंगे हो सकते हैं।
Published : Feb 28, 2026 03:03 pm IST, Updated : Feb 28, 2026 03:03 pm IST
1/5Image Source : Vivo
Vivo और iQOO के 6 स्मार्टफोन 1 मार्च से महंगे हो जाएंगे। चीनी कंपनी ने चिप की कमी और सप्लाई चेन में दिक्कत की वजह से यह बड़ा फैसला लिया है। 1 मार्च से कंपनी के Vivo T4 और iQOO Z10 सीरीज के फोन 2,500 रुपये तक महंगे हो सकते हैं। Vivo और iQOO के अलावा अन्य चीनी कंपनियां OnePlus, Realme, Oppo, Xiaomi, Motorola के फोन भी महंगे हो सकते हैं।
2/5Image Source : Vivo
Vivo T4 की कीमत में 2,000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है। इसके शुरुआती 8GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये से बढ़कर 24,999 रुपये हो जाएगी। वहीं, अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत भी 24,999 रुपये और 26,999 रुपये से बढ़कर क्रमशः 26,999 रुपये और 28,999 रुपये हो जाएगी। इस सीरीज के Vivo T4R की कीमत में भी 2,000 रुपये का इजाफा किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये से बढ़कर 22,999 रुपये हो जाएगी।
3/5Image Source : Vivo
Vivo T4x की कीमत में 1,500 रुपये का इजाफा किया जाएगा। वीवो का यह फोन 15,499 रुपये की शुरुआती कीमत से बढ़कर 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स भी क्रमशः 16,499 रुपये और 18,499 रुपये से बढ़कर क्रमशः 18,999 रुपये और 20,999 रुपये में मिलेगा। यह फोन 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB में आता है।
4/5Image Source : iQOO
iQOO Z10 और iQOO Z10R की कीमत में भी 2,000 रुपये का इजाफा देखने को मिलेगा। 1 मार्च से ये दोनों फोन क्रमशः 24,999 रुपये और 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। ये दोनों फोन 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB में आते हैं। इनके टॉप वेरिएंट्स क्रमशः 28,999 रुपये और 26,999 रुपये में मिलेंगे।
5/5Image Source : iQOO
iQOO Z10x की कीमत में 2,500 रुपये तक का इजाफा देखने को मिल सकता है। इसके 6GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट को 14,999 रुपये की बजाय 16,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इसके 8GB RAM + 128GB वाला वेरिएंट 16,499 रुपये से बढ़कर 18,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा इस फोन का टॉप 8GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट 17,499 रुपये से बढ़कर 20,499 रुपये में मिलेगा।