1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. PNB में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹81,568 का फिक्स ब्याज, सरकारी गारंटी के साथ

PNB में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹81,568 का फिक्स ब्याज, सरकारी गारंटी के साथ

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 02, 2026 07:58 pm IST,  Updated : Mar 02, 2026 07:58 pm IST

पंजाब नेशनल बैंक 390 दिनों की एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.20 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

pnb, punjab national bank, pnb fd, pnb 5 years fd, pnb 5 years fd interest rate, pnb 5 years fd calc- India TV Hindi
एफडी खातों पर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है पीएनबी Image Source : AFP

PNB Savings Scheme: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपने ग्राहकों को एफडी खातों पर आकर्षक ब्याज दे रहा है। आरबीआई द्वारा पिछले साल रेपो रेट में 1.25 प्रतिशत की कटौती किए जाने के बावजूद पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर बंपर ब्याज दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। पब्लिक सेक्टर के इस बैंक में आप कम से कम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। यहां हम आपको पीएनबी की एक एफडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें आप 2 लाख रुपये जमा कर 81,568 रुपये का फिक्स ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।

एफडी खातों पर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है पीएनबी

पंजाब नेशनल बैंक एक सरकारी बैंक है, जिसे केंद्र सरकार कंट्रोल करती है। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि इस बैंक में जमा होने वाला आपका एक-एक पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है और एफडी योजनाओं पर आपको सरकारी गारंटी के साथ फिक्स ब्याज मिलेगा। पंजाब नेशनल बैंक 390 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। पीएनबी 390 दिनों की एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल से ऊपर) को 7.20 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। ये सरकारी बैंक 5 साल की एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.10 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.60 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

2 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा 81,568 रुपये तक का फिक्स ब्याज

अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और पंजाब नेशनल बैंक में 5 साल की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,70,701 रुपये मिलेंगे, इसमें ब्याज के फिक्स 70,701 रुपये भी शामिल हैं। इसी तरह, अगर आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं और पीएनबी में 5 साल की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,77,445 रुपये मिलेंगे, इसमें ब्याज के फिक्स 77,445 रुपये भी शामिल हैं। अगर आप एक अति वरिष्ठ नागरिक हैं और पीएनबी में 5 साल की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,81,568 रुपये मिलेंगे, जिसमें 81,568 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा