दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति इलॉन मस्क अगले साल अमेरिका के प्रत्येक बच्चे के अपनी कंपनी SpaceX का एक-एक शेयर देंगे। हालांकि, मस्क की योजना इससे भी काफी बड़ी लग रही है। इस योजना के तहत वे भविष्य में अमेरिका के बच्चों के लिए और भी कई ऐलान कर सकते हैं। मस्क ने एक एक्स पोस्ट में ये जानकारी दी। खबर लिखे जाने तक स्पेसएक्स का शेयर 148.29 डॉलर (लगभग 14,074.18 रुपये) के भाव पर ट्रेड कर रहा था।
इलॉन मस्क ने नहीं दी ज्यादा जानकारी
इलॉन मस्क ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ''अगले साल, मैं अमेरिका के हर बच्चे को अपना एक स्पेसएक्स शेयर दूंगा। ये ऐसी कई चीजों में से पहली होगी।'' हालांकि, इलॉन मस्क ने इस ऑफर के बारे में और किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी। सबसे बड़ा सवाल ये है कि किस उम्र तक के बच्चे SpaceX का 1-1 शेयर प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
अमेरिका में 18 साल तक के बच्चों की अनुमानित संख्या 7.20 करोड़
अगर इलॉन मस्क 18 साल तक के बच्चों को भी अपनी स्पेस कंपनी SpaceX का 1-1 शेयर देते हैं तो शेयर के मौजूदा कीमत के आधार पर गिफ्ट में दिए जाने वाले सभी शेयरों की कुल कीमत 10.677 बिलियन डॉलर यानी करीब 89,000 करोड़ रुपये होगी। आधिकारिक जनगणना आंकड़ों के अनुसार, 1 जुलाई 2025 तक अमेरिका में 18 साल तक के बच्चों की अनुमानित संख्या 72 मिलियन यानी 7.20 करोड़ है।
स्पेसएक्स में कितनी है मस्क की हिस्सेदारी
अगस्त की SEC फाइलिंग के अनुसार, इलॉन मस्क के पास अभी SpaceX के लगभग 4.8 बिलियन (480 करोड़) शेयर हैं। अगर इसमें अनवेस्टेड अवार्ड्स और स्टॉक ऑप्शंस को भी जोड़ लिया जाए, तो ये संख्या 6.4 बिलियन (680 करोड़) हो जाती है, जो कंपनी में 48.4% की हिस्सेदारी के बराबर है।
934 बिलियन डॉलर है इलॉन मस्क की मौजूदा नेट वर्थ
फोर्ब्स के मुताबिक, इलॉन मस्क की मौजूदा नेट वर्थ 934 बिलियन डॉलर है। CNBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इलॉन मस्क ने जुलाई से अब तक रिपब्लिकन ग्रुप्स को दान के रूप में 276 मिलियन डॉलर से ज्यादा की राशि दी है, जिससे वे 2026 के मध्यावधि चुनाव के सबसे बड़े ज्ञात दानदाता बन गए हैं।
ये भी पढ़ें
India-New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा लागू, भारत के सभी सामानों को मिलेगी 100% टैरिफ छूट