1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI से ₹50 लाख का Home Loan चाहिए? सैलरी के लिए क्या है शर्त, हर महीने कितने रुपये की EMI जाएगी

SBI से ₹50 लाख का Home Loan चाहिए? सैलरी के लिए क्या है शर्त, हर महीने कितने रुपये की EMI जाएगी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 02, 2026 07:41 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 03:58 pm IST

किसी भी बैंक से होम लोन लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर बढ़िया होना चाहिए। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है तो बैंक आपके लोन ऐप्लिकेशन को रिजेक्ट कर सकते हैं।

minimum salary for home loan in sbi, salary for home loan, sbi home loan interest rates, sbi home lo- India TV Hindi
50 लाख रुपये के होम लोन लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी Image Source : AFP

SBI Home Loan: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट घटाए जाने के बाद भारत में लोन की ब्याज दरें काफी कम हो गई हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले साल रेपो रेट में कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती की थी। रेपो रेट की दरें कम होने से होम लोन, कार लोन समेत तमाम लोन सस्ते हो गए हैं। लोन की ब्याज दरें कम होने की वजह से आम लोगों पर EMI का बोझ भी कम हुआ है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक- SBI अपने ग्राहकों को काफी आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक अब सिर्फ 7.25 प्रतिशत की शुरुआती दरों पर होम लोन प्राप्त कर सकते हैं। यहां हम जानेंगे कि 30 साल के लिए 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर से 50 लाख रुपये का होम लोन लेने के लिए मंथली सैलरी कितनी होनी चाहिए और हर महीने कितनी ईएमआई जाएगी।

50 लाख रुपये के होम लोन लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी

भारतीय स्टेट बैंक की होम लोन की ब्याज दरें 7.25 प्रतिशत से शुरू हो रही हैं। 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर से 30 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लेने के लिए आपकी मंथली सैलरी कम से कम 69,000 रुपये होनी चाहिए। इस कैलकुलेशन के मुताबिक, आपके नाम पर कोई भी दूसरा लोन एक्टिव नहीं होना चाहिए। एसबीआई से 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर पर 30 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लेने पर आपको हर महीने करीब 34,500 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी। बताते चलें कि होम लोन के मामले में आपकी सैलरी का लगभग आधा हिस्सा लोन की ईएमआई में जाता है।

होम लोन लेने के लिए बढ़िया होना चाहिए क्रेडिट स्कोर

किसी भी बैंक से होम लोन लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर बढ़िया होना चाहिए। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है तो बैंक आपका लोन रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर सकता है। किसी भी तरह के लोन के लिए एक अच्छा क्रेडिट स्कोर काफी महत्वपूर्ण होता है। क्रेडिट स्कोर के अलावा, बैंक आपके पुराने लोन अकाउंट की भी जांच करता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आप बैंक से ब्याज दरों में छूट के लिए भी बात कर सकते हैं। कई बार अच्छे क्रेडिट स्कोर की वजह से बैंक आपके लिए ब्याज दरों में अच्छा ऑफर दे देते हैं। इसलिए, होम लोन या किसी भी अन्य लोन के लिए सिर्फ एक बैंक में जाने के बजाय अलग-अलग बैंकों में जाकर बेस्ट ऑफर की तलाश करनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा