1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ₹22,000 के निवेश पर हर हफ्ते ₹5,50,000 का रिटर्न? जानें क्या है निर्मला सीतारमण की वायरल वीडियो का सच

₹22,000 के निवेश पर हर हफ्ते ₹5,50,000 का रिटर्न? जानें क्या है निर्मला सीतारमण की वायरल वीडियो का सच

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 02, 2026 07:27 pm IST,  Updated : Mar 02, 2026 07:27 pm IST

वीडियो में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कहती हुईं नजर आ रही हैं कि देश के आम लोग सिर्फ 22,000 रुपये का निवेश कर हर हफ्ते 5.5 लाख रुपये का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

investment scheme, investment platform, fake investment scheme, nirmala sitharaman, ai, artificial i- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो Image Source : FREEPIK

₹22,000 के निवेश पर हर हफ्ते ₹5,50,000 का रिटर्न मिलेगा... जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कहती हुईं नजर आ रही हैं कि देश के आम लोग सिर्फ 22,000 रुपये का निवेश कर हर हफ्ते 5.5 लाख रुपये का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। वीडियो में सीतारमण एक इंवेस्टमेंट स्कीम का प्रोमोशन करती हुई दिख रही हैं। ₹22,000 के निवेश पर हर हफ्ते ₹5,50,000 के रिटर्न पर आपका ही क्या, किसी भी व्यक्ति का दिमाग डगमगा सकता है। आप इसकी गहराई में जाएं, उससे पहले ही आपको ये जान लेना चाहिए कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो फर्जी है।

AI के जरिए बनाई गई है फर्जी वीडियो

दरअसल, साइबर अपराधियों ने AI की मदद से ये वीडियो बनाई है, जिसमें किसी मामूली व्यक्ति का नहीं बल्कि देश की वित्त मंत्री के चेहरे और आवाज का इस्तेमाल किया गया है। PIB Fact Check ने भी इस वीडियो को लेकर एक पोस्ट किया है और इसे एक SCAM बताया है। PIB Fact Check ने अपनी पोस्ट में कहा कि ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और इसे डिजिटली छेड़छाड़ कर बनाया गया है। PIB Fact Check ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि वित्त मंत्री या भारत सरकार ने इस इंवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म या स्कीम का समर्थन नहीं करती है। 

PIB Fact Check ने लोगों से की ये अपील

इसके साथ ही, PIB Fact Check ने लोगों को इस तरह की फर्जी इंवेस्टमेंट स्कीम और मोटे रिटर्न का दावा करने वाले लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है, क्योंकि ये सीधे तौर पर आपको जाल में फंसाकर साइबर फ्रॉड का शिकार बनाने की एक चाल है। बताते चलें कि जैसे-जैसे भारत अपने डिजिटल इंडिया मिशन में तेजी से आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे देश में साइबर फ्रॉड के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। साइबर फ्रॉड को अंजाम देने वाले अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से अपना शिकार बना रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा