1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. होली पर चढ़ जाए पक्का रंग, तो छुड़ाने के लिए अपनाएं दादी-नानी के कौन से घरेलू उपाय?

होली पर चढ़ जाए पक्का रंग, तो छुड़ाने के लिए अपनाएं दादी-नानी के कौन से घरेलू उपाय?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 01, 2026 09:00 pm IST,  Updated : Mar 03, 2026 12:30 pm IST

Remove Pakka Colour: क्या आप भी होली खेलने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं? लेकिन अगर होली पर आपकी त्वचा पर पक्का रंग चढ़ जाए, तो उसे आसानी से हटाने के तरीके के बारे में भी जान लीजिए।

पक्का रंग कैसे छुड़ाएं?- India TV Hindi
पक्का रंग कैसे छुड़ाएं? Image Source : FREEPIK

जहां कुछ लोग गुलाल से होली खेलते हैं, तो वहीं कुछ लोग पक्के रंग से होली खेलते हैं। लेकिन गुलाल हो या फिर पक्का रंग, किसी में भी मिलावट हो सकती है और इस मिलावट की वजह से आपकी स्किन भी डैमेज हो सकती है। इसलिए होली खेलने के बाद सबसे पहले आपको त्वचा पर लगे रंगों को हटा लेना चाहिए। क्या हर साल आप त्वचा पर चढ़े रंग को निकालने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी रंग पूरी तरह से नहीं निकल पाता है? अगर हां, तो इस साल आपको दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर देखना चाहिए।

बेसन और दही का उबटन- सबसे पहले एक कटोरी में बेसन निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में थोड़ा सा दही, हल्दी पाउडर और नींबू का रस निकाल लीजिए। आपको इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक उबटन तैयार कर लेना है। अब इस उबटन को अपने चेहरे पर और अपने शरीर पर लगा लीजिए और सूखने दीजिए। इसके बाद धीरे-धीरे रगड़ते हुए चेहरे को और शरीर को धो लीजिए। इस घरेलू उपाय की मदद से होली खेलते समय त्वचा पर चढ़ा रंग हट जाएगा।

तेल की मालिश- पुराने जमाने से ही होली पर चढ़े रंग को उतारने के लिए तेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती रही है। अब सवाल ये उठता है कि आपको त्वचा की मालिश के लिए किस तेल को यूज करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप नारियल का तेल, सरसों का तेल या फिर बादाम का तेल, इन तीनों में से किसी भी एक तेल को चूज कर सकते हैं और अच्छी तरह से मसाज कर सकते हैं जिससे त्वचा पर चढ़ा रंग ढीला होकर आसानी से निकल जाए।

कच्चा दूध और ग्लिसरीन- सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच कच्चा दूध निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में एक चम्मच ग्लिसरीन एड कर दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिए। इसके बाद कॉटन बॉल को इस मिश्रण में डुबोइए और इससे चेहरे को अच्छी तरह से साफ कीजिए। कच्चे दूध और ग्लिसरीन का मिश्रण त्वचा पर चढ़े रंग को निकालने में कारगर साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल