1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जुगाड़ बनाने में बिहार नंबर 1 है! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा Jugaad, देखकर हो जाएंगे हैरान

जुगाड़ बनाने में बिहार नंबर 1 है! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा Jugaad, देखकर हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 22, 2025 11:17 am IST,  Updated : May 22, 2025 11:17 am IST

एक शख्स ने अपने काम को आसान करने और पैसा बचाने के लिए गजब का दिमाग लगाया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस जुगाड़ को देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
ऐसा अनोखा जुगाड़ कभी देखा है? Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में कई सारे लोग ऐसे हैं जिनका दिमाग किसी और काम के लिए चले या फिर न चले मगर जुगाड़ करने के लिए सबसे तेज चलता है। हर इलाके में कोई न कोई ऐसा मिल ही जाता है जो जुगाड़ करने में माहिर होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने अपने टाइमलाइन पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें जुगाड़ देखने को मिले होंगे और कुछ जुगाड़ तो ऐसे भी नजर आए होंगे जिसने आपके दिमाग को घूमा कर रख दिया होगा। हर दिन कुछ न कुछ जुगाड़ का सोशल मीडिया पर दिख ही जाता है और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

ऐसा जुगाड़ कभी सोचा था?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स कुछ बांस को एक साथ बांधकर ले जा रहा है मगर इस काम के लिए उसने किसी कार्ट का सहारा नहीं लिया बल्कि उसने जुगाड़ का इस्तेमाल किया। दरअसल उसने सभी बांसों को एक साथ बांध लिया और फिर एक छोर को अपने बाइक पर रखकर अच्छे से बांध दिया। इसके बाद दूसरे छोर के नीचे किसी कार्ट का सिर्फ पहिया लगाया और उसे पर उसे बांध दिया। मतलब दो पहियों के बीच डंडे पर उसने बांस को बांध दिया और इस तरह वो जुगाड़ से उन्हें ले जाते दिखा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में 'बिहार' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 55 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पाकिस्तान के लिए तो बिहार ही काफी है। दूसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़ बनाने में बिहार नंबर 1 है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये टैलेंट इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

प्राण जाए पर दारू न जाए! चचा की हरकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video हुआ वायरल

आप भी देखिए लापरवाही का नतीजा, वायरल Video देख आप कभी भी नहीं करेंगे यह वाली गलती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।