1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्राण जाए पर दारू न जाए! चचा की हरकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video हुआ वायरल

प्राण जाए पर दारू न जाए! चचा की हरकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 22, 2025 10:55 am IST,  Updated : May 22, 2025 10:55 am IST

एक चचा एक जगह पर बैठकर अपनी एक ऐसी इच्छा पूरी कर रहे हैं जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे और कह बैठेंगे कि इन्हें अपनी जान की भी परवाह नहीं है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

नशा सेहत के लिए हानिकारक है, यह बात हर कोई जानता है मगर कई सारे लोग इन बातों को जानने के बाद भी नशे से दूर नहीं रह पाते हैं। कोई सिगरेट और बीड़ी का शौकीन होता है तो कोई दारू पीता है। वहीं कई सारे लोग इन सभी चीजों के शौकीन होते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसे नशा प्रेमियों के वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को हैरान होती है क्योंकि ऐसा कुछ दिखेगा, लोगों ने कभी सोचा नहीं होता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको हैरान कर देगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि चचा एक जगह किसी पत्थर पर बैठा हुआ है। उनके हाथ में एक ग्लास है जिससे दारू को वो एक सिरिंज में भर रहे हैं। उस सिरिंज में एक पाइप लगा हुआ है जो सीधे चचा के नाक से जुड़ा हुआ है। ग्लास खाली होने के बाद वो उस सिरिंज को हवा में उठा लेते हैं ताकि दारू की सीधी सप्लाई हो सके। अब यह वीडियो कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वीडियो हैरान करने वाला तो है कि इस तरह दारू का सेवन कौन ही करता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @hariom5sharma नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'चाचा आखिरी ख्वाहिश पूरी करते हुए।' वहीं वीडियो के अंत में लिखा आता है, 'प्राण जाए पर दारू न जाए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 24 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- देसी लोग देसी ख्वाहिश। दूसरे यूजर ने लिखा- बड़े तेजस्वी लोग हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- अलग दुनिया में है। चौथे यूजर ने लिखा- कैसे कैसे लोग हैं यार। एक अन्य यूजर ने लिखा- चचा को यही चाहिए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आप भी देखिए लापरवाही का नतीजा, वायरल Video देख आप कभी भी नहीं करेंगे यह वाली गलती

बाबू से बात करते पकड़ी गई लड़की, फिर जो हुआ उसे आप खुद Video में देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।