सोशल मीडिया पर हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। कोई फोटो पोस्ट करता है तो कोई वीडियो को पोस्ट करता है। उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी होते हैं। सोशल मीडिया पर वही चीजें वायरल होती हैं जो बहुत अलग होती हैं या फिर जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी कई सारे वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। लड़ाई, स्टंट, जुगाड़, डांस समेत कई सारे वीडियो और मजेदार फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि मां ने अपनी बेटी का एक हाथ पकड़ा हुआ है और उसे फोन को स्पीकर पर करने के लिए बोलती है। लड़की फोन को स्पीकर पर करती है और तभी सामने से लड़का पूछता है कि क्या उसने खाना खा लिया है। इसके बाद महिला अपने गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाती है और उसे गाली देते हुए बोलती है कि नहीं खाया है, तुम आकर खिला देगा। लड़का चुप हो जाता है और इसके बाद मां 'यही सब करती है' बोलते हुए लड़की को मारती है मगर एक बार मारने के बाद वो रुक जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Abeyaaryashi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि आज तो गई। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मजा आ गया देख कर। दूसरे यूजर ने लिखा- वो अब इसे कभी फोन नहीं करने वाला है। तीसरे यूजर ने लिखा- एक बार मेरी मम्मी ने पकड़ा था मगर ये स्टेटमेंट नहीं था। चौथे यूजर ने लिखा- उम्र 25 होने के बाद यही मम्मी बोलेगी, कोई हो तो बताओ। एक अन्य यूजर ने लिखा- रंगे हाथों पकड़ी गई आज ये तो।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
स्कूटी चलाते हुए दीदी को सलाम! Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी, लोगों ने लिए खूब मजे
बाल लंबे रखने पर लड़कों की बना दी चोटी, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल