अभी लोग अगर किसी चीज से परेशान हैं तो वो सिर्फ और सिर्फ भीषण गर्मी है। गर्मी का ये हाल है कि लोगों को पंखे में नींद तो आ ही नहीं रही है। कई सारे लोग पूरी रात AC लगाकर सो रहे हैं तो कई लोग जिनके घर में एसी नहीं है वो एसी खरीदने में लगे हुए हैं। आप भी गर्मी से परेशान तो होंगे ही। मगर कई सारे लोग ऐसे होते हैं जो एसी खरीदने में सामर्थ्य नहीं होते हैं या फिर वो सिर्फ एक ही AC खरीद सकते हैं। अब ऐसे ही एक शख्स के घर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सिर्फ एक ही AC ही खरीदा मगर उससे वो अपने दोनों कमरे ठंडे कर रहा है। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक घर के एक कमरे में दीवार के पास AC लगा हुआ है मगर वो सिर्फ आधा ही है। दरअसल उस शख्स ने दो कमरों के बीच के दीवार को ऊपर से तुड़वा दिया है और उसमें उस AC को फिट कर दिया है। अब ऐसे में आधा एसी एक कमरे में और आधा एसी दूसरे कमरे में लगा हुआ है। इस तरह वो एक एसी से दोनों कमरे ठंडा करने का दिमाग लगाया गया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब यह दिमाग किसका है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वीडियो वायरल हो रहा है।
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'मस्त दिमाग है' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लाइफ में कुछ नया किया यारों ने। दूसरे यूजर ने लिखा- ये काम थोड़ी करेगा? तीसरे यूजर ने लिखा- एक फूल दो माली। चौथे यूजर ने लिखा- ऐसा सेम मैंने अपनी दोस्त के घर देखा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस बंदे को वैज्ञानिक ढूंढ रहे हैं, इसका जुगाड़ देख आप भी करने लगेंगे तारीफ
करारी हार के बाद भी फील्ड मार्शल बना आसिम मुनीर, लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब उड़ाया मजाक
संपादक की पसंद