पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने भारत से मिला हार के बाद एक फैसला लिया और पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाने के बारे में सोचा। इसका मतलब अब आसिम मुनीर जो पाकिस्तानी सेना का चीफ था, वो अब फील्ड मार्शल हो जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान में अयूब खान फील्ड मार्शल बने थे और अब जब आसिम मुनीर फील्ड मार्शल बनेगा तो उसकी वर्दी पर भी 5 स्टार लग जाएंगे मगर उससे पहले ही सोशल मीडिया पर लोगों ने मजाक बनाना शुरू कर दिया है। एक से बढ़कर एक मीम्स सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं जो इस फैसले के बाद आ रहे हैं। आइए आपको वायरल हो रहे मजेदार मीम्स के बारे में बताते हैं।
1. पाकिस्तान आर्मी सुप्रीमसी
पहला मीम जो सोशल मीडिया पर नजर आया उसमें दो तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। पहली तस्वीर में लिखा है, 'इजरायल ने सभी युद्ध जीते मगर कोई मेडल नहीं।' दूसरी फोटो में लिखा है, 'पाकिस्तान सभी युद्ध हारे, मेडल लाहौर मार्केट से लिया।'
2. ये तोहफा हमने खुद को दिया है
दूसरे मीम में रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत की एक फोटो है जिसमें रणवीर सिंह कहते हैं, 'यह तोहफा हमने खुद को दिया है।' इसे शेयर करते हुए लिखा है कि फील्ड मार्शल रैंक पर आसिम मुनीर ऐसा कह रहा होगा।
3. आसिम मुनीर कैसे बना फील्ड मार्शल
तीसरे मीम में 2012 की 'द डिक्टेटर' फिल्म का एक सीन है जिसमें फिल्म का मुख्य किरदार एक रेस में दौड़ रहा है। जो भी उससे आगे जाता, वो उसे गोली मार देता है और इस तरह रेस जीतता है। मीम यह बना है कि इसी तरह से आसिम मुनीर ने फील्ड मार्शल रैंक की रेस जीती है।
यहां कुछ और भी मीम हैं
ये भी पढ़ें-
भारत से मिली मात का इनाम? पाकिस्तान ने आर्मी चीफ आसिम मुनीर को दिया प्रमोशन, फील्ड मार्शल बनाया