1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कमरे में लगे कूलर का जुगाड़ देख दंग रह गए लोग, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

कमरे में लगे कूलर का जुगाड़ देख दंग रह गए लोग, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 20, 2025 02:01 pm IST,  Updated : May 20, 2025 02:20 pm IST

गर्मी को देखते हुए एक शख्स ने अपने कमरे में रखे कूलर के साथ ऐसा जुगाड़ लगाया कि देखने वाले देखकर दंग रह गए। जुगाड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है।

कमरे में लगा कूलर- India TV Hindi
कमरे में लगा कूलर Image Source : SOCIAL MEDIA

हाल में ही मौसम में आए बदलाव के बाद गर्मी अब अपने तेवर दिखाने लगी है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी और उमस बढ़ते जा रही है। ऐसे में लोग गर्मी से निजात पाने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ कर रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कूलर के इस जुगाड़ ने लोगों को हैरत में डाल दिया। यह वायरल वीडियो देख लोगों को समझ नहीं आया कि ये जुगाड़ भला किया क्यों गया है और यह किसके दिमाग की खुराफात है।

कूलर के साथ किया गया इस तरह का खास जुगाड़

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कमरे में कूलर रखा गया है। जिसकी हवा को एक डक्ट के सहारे बाहर कमरे से बाहर निकाला जा रहा है। ये डक्ट भी जुगाड़ से ही बना है, जिसे बरसाती पन्नी से बनाया गया है। लेकिन इस जुगाड़ करने वाले के दिमाग की खुराफात बिल्कुल उलटी पड़ गई क्योंकि कूलर के साथ जुगाड़ करने वाले ने गलती से ऐसा जुगाड़ कर बैठा कि कूलर की ठंडी-ठंडी हवा कमरे में रहने के बजाय कमरे के बाहर जाने लगी।

उलटा पड़ गया यह जुगाड़

दरअसल, इस शख्स ने उस जुगाड़ी डक्ट को कूलर के आगे की तरफ ही जोड़ दिया है। जिससे कूलर की ठंडी हवा बाह की ओर निकल रही है। जबकि होना ये चाहिए था कि डक्ट को कूलर के पिछले हिस्से में जोड़ना चाहिए था। जिससे कमरे की गरम हवा कमरे के बाहर जा सके। इस तरह का जुगाड़ लोग अक्सर करते हैं। लेकिन ऐसा जुगाड़ पहली बार देखा गया है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, “इस कारीगर को हम पांच लाख नहीं, पचास लाख रुपये देंगे… किसने बनाया ये मुजस्समा?” 

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @shabaj_khan05 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है, जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- यह जुगाड़ करने वाले के दिमाग को 21 तोपों की सलामी तो बनती है। दूसरे ने लिखा- WTF... ये क्या बना दिया और क्यों बनाया। तीसरे ने लिखा- शायद कूलर की ठंडी हवा को इस जुगाड़ के जरिए दूसरे कमरे में पहुंचाया जा रहा हो।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

जिन सिंगल लोगों को पूछती तक नहीं है ये दुनिया, उन्हें इस रिक्शे वाले ने लगाया गले, Video देख पता चलेगा मैटर

जान जाए तो जाए पर शराब ना जाए, ठेके में दारू की बोतल पर लिपटे सांप को पकड़ते दिखा शख्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।