1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस प्लंबर के दिमाग को देख सब हो गए नतमस्तक! चाबी लगाते ही नल से गिरने लगा पानी, Video ने उड़ाए लोगों के होश

इस प्लंबर के दिमाग को देख सब हो गए नतमस्तक! चाबी लगाते ही नल से गिरने लगा पानी, Video ने उड़ाए लोगों के होश

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 17, 2025 01:47 pm IST,  Updated : May 17, 2025 01:48 pm IST

जुगाड़ का मतलब होता है कम संसाधनों में कुछ बड़ा कमाल करना और ये कला भारत के लोगों में कूट-कूटकर भरी है। हाल में जुगाड़ से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक प्लंबर ने ऐसा जुगाड़ कर दिखाया कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गई।

नल के साथ जुगाड़ करता शख्स- India TV Hindi
नल के साथ जुगाड़ करता शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिलते रहता है। ये वीडियो लोगों को हैरत में तो डालता ही है, साथ ही साथ इसे देख लोगों का मनोरंजन भी होता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग अपना सिर खुजलाने को मजबूर हो गए। वीडियो एक प्लंबर का कारनामे की है। जिसे देख लोगों के होश ही उड़ गए और लोग प्लंबर के इस तगड़े जुगाड़ को देखने के बाद उसे 21 तोपों की सलामी देने पर मजबूर हो गए। 

वीडियो में दिखा हैरान कर देने वाला नजारा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एक नल के पास खड़ा है और वह अपने हाथ में लिए एक चाबी को नलके के ऊपर लगाता है और उसे ऐंठ देता है। जिससे नल चालू हो जाता है और पूरे फोर्स के साथ नल से पानी गिरने लगता है। नल के साथ ऐसा जादू देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर @Bromas de parejas नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।

वीडियो देख लोगों ने प्लंबर के जुगाड़ की खूब तारीफ की

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देख लोग शख्स के जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह है असली देसी जुगाड़! प्लंबर साहब को सलाम। दूसरे ने लिखा- प्लंबर साहब को 21 तोपों की सलामी तो बनती है, क्या दिमाग लगाया है, साहब ने। तीसरे ने लिखा- इस प्लंबर को इंजीनियरिंग की डिग्री दे देनी चाहिए। चौथे ने लिखा- IIT वालों को भी यह जुगाड़ सीख लेना चाहिए। पांचवें ने लिखा- जुगाड़ प्रधान इस देश में प्लंबर के लिए पद्मश्री तो बनता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान से लड़ने के लिए उबाल मार रहा गुरु जी का खून, सरकार को चिट्ठी लिख मांगी बॉर्डर पर जाने की इजाजत

रात को बतियाने के लिए बाबू ने दिया था फोन, इस्तेमाल के बाद लड़की छिपाती थी ऐसी जगह कि पता लगाना हो जाए मुश्किल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।