1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तीन डंडों के जुगाड़ से लड़के ने बना दिया बैट, Video देख लोग बोले- Technologia... Technologia...

तीन डंडों के जुगाड़ से लड़के ने बना दिया बैट, Video देख लोग बोले- Technologia... Technologia...

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 05, 2025 09:17 pm IST,  Updated : May 05, 2025 09:17 pm IST

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ क्रिएटिविटी की तारीफ करने पर मजबूर कर देता है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें एक लड़के ने तीन डंडों के जुगाड़ से क्रिकेट का बैट बना डाला।

जुगाड़ से बना बल्ला- India TV Hindi
जुगाड़ से बना बल्ला Image Source : SOCIAL MEDIA

क्रिकेट भारत में एक ऐसा खेल है, जो हर गली-मोहल्ले में खेला जाता है। लेकिन हर किसी के पास अच्छा बैट या सामान नहीं होता। ऐसे में लोग जुगाड़ का सहारा लेते हैं और पटरे को काट कर बैट तैयार कर लेते हैं। लेकिन यहां एक लड़के ने बैट बनाने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया कि मात्र तीन डंडे और कबाड़ के बोतल की मदद से उसने एक बैट तैयार कर डाला। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग हैरानी भी जता रहे हैं।

तीन डंडों की मदद से लड़के ने तैयार किया बैट 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपने हाथ में एक अनोखा क्रिकेट बैट लिए नजर आ रहा है। यह बैट किसी फैक्ट्री में नहीं बना, बल्कि लड़के ने इसे खुद अपने हाथों से तीन लकड़ी के डंडों की मदद ले बनाया है। लड़के ने डंडों को आपस में मजबूती से जमे रहने के लिए एक हरे रंग के बोतल का भी इस्तेमाल किया है। ऊपरी हिस्से को हैंडल की तरह पकड़ने के लिए बीच वाले डंडे को लंबा रखा है। लड़के ने इस बैट को इतने कॉन्फिडेंस के साथ पकड़ा है, जैसे मानो वह मैदान पर चौके-छक्के मारने को तैयार हो। इस तरह का अनोखा बैट देख लोग हैरान हैं।  

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो पर यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- "यह तो असली देसी जुगाड़ है, भाई सलाम है तुझे!" दूसरे ने कहा, "इस बैट से तो गेंद सीधा स्टेडियम के बाहर जाएगी।" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए हंसने वाली और ताली बजाने वाली इमोजी भेजा। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंस्टाग्राम पर @7x_dark____ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब डेढ़ करोड़ लोगों ने देखा और 3 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बैल हूं, बैलबुद्धि नहीं! टंकी का नल खोलकर पानी पीते नजर आए नंदी महाराज

चलती का नाम गाड़ी, जुगाड़ की मेहरबानी पर दौड़ रहे ऑटो का Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।