1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: शख्स ने मिक्सर का किया ऐसा इस्तेमाल कि कांप उठी मशीन की आत्मा

Video: शख्स ने मिक्सर का किया ऐसा इस्तेमाल कि कांप उठी मशीन की आत्मा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 05, 2025 08:17 pm IST,  Updated : May 05, 2025 08:17 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स ने ग्राइंडर मिक्सर का ऐसा इस्तेमाल किया, जिसे देख लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। वहीं कुछ लोग मशीन की "बेचारी आत्मा" के लिए अपनी सहानुभूति भी जता रहे हैं।

ग्राइंडर मिक्सर- India TV Hindi
ग्राइंडर मिक्सर Image Source : SOCIAL MEDIA

जुगाड़ से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। जिनमें से कुछ को देख हमें हंसी आती है तो कुछ को देख हैरानी भी होती है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया। दरअसल, एक शख्स ने मिक्सर ग्राइंडर का ऐसा इस्तेमाल किया कि लोग हैरान रह गए। लोग भी इस सोच में डूब गए कि भला मिक्सर ग्राइंडर का ऐसा इस्तेमाल कौन करता है।  

मशीन चलाने के लिए शख्स ने लगाया अपना खुराफाती दिमाग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स टूटे हुए मिक्सर ग्राइंडर को कुछ अनोखे अंदाज में इस्तेमाल करता है। आप देख सकते हैं कि मशीन पूरी तरह से टूट चुकी है। उसका ऊपरी हिस्सा जिसमें ब्लेड लगा हुआ है, वह चलने के लायक नहीं है। लेकिन इस शख्स ने अपने खुराफाती दिमाग का इस्तेमाल कर ना सिर्फ उसे चलाया बल्कि उसमें खाने की चीज को पीसकर भी दिखाया। शख्स के इस जुगाड़ से मशीन ने भी अपना काम बखूबी किया। 

कांप गई मिक्सर की आत्मा

अब आइए शख्स के इस जुगाड़ के बारे में भी बात कर लेते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने उस मशीन को चलाने के लिए दीवार में छेद करने वाली मशीन के ऊपर उस मिक्सर को सेट करता है और फिर उस मशीन को स्टार्ट कर देता है। मशीन जैसे ही स्टार्ट होती है, वैसे ही वह मिक्सर काम करना शुरू कर देता है। हालांकि मिक्सर काम करना तो शुरू कर देता है। लेकिन मशीन की हालत देख ऐसा लग रहा जैसे मानो मिक्सर खुद चिल्ला रहा हो कि, "मुझे बख्श दो!" 

लोगों ने कहा- मशीन के साथ हो रही ज्यादती

शख्स के इस जुगाड़ वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर @Studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यहां तो मिक्सर की आत्मा भी कांप गई होगी।" दूसरे ने मजाक में कहा, " ये तो मिक्सर पर अत्याचार हो रहा है।" तीसरे ने लिखा- भगवान इस मिक्सर की आत्मा को शांति प्रदान करें।" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट किया और इस जुगाड़ को "देसी इनोवेशन" का नाम दिया। वहीं, कई लोगों ने वीडियो पर सवाल उठाते हुए लिखा- यह जुगाड़ था या मशीन के साथ ज्यादती? 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बैल हूं, बैलबुद्धि नहीं! टंकी का नल खोलकर पानी पीते नजर आए नंदी महाराज

चलती का नाम गाड़ी, जुगाड़ की मेहरबानी पर दौड़ रहे ऑटो का Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।