1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 21 नहीं 100 तोपों की सलामी दो इस जुगाड़ू लाल को, जुगाड़ देख दिमाग हिल जाएगा

21 नहीं 100 तोपों की सलामी दो इस जुगाड़ू लाल को, जुगाड़ देख दिमाग हिल जाएगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 26, 2025 12:59 pm IST,  Updated : May 26, 2025 12:59 pm IST

कभी-कभी कुछ लोग ऐसा अनोखा जुगाड़ कर देते हैं कि उन्हें देखने वाला भी पूरी तरह से हैरान हो जाता है। उसने ऐसा कुछ देखना तो दूर उसके बारे में कुछ सोचा भी नहीं था, जो उसने जुगाड़ देखा।

Screen Grab- India TV Hindi
ऐसा अनोखा जुगाड़ पहले किसी ने नहीं किया होगा Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में आप जहां जाएंगे, वहां आपको कुछ लोग ऐसे मिलेंगे जिनका दिमाग जुगाड़ करने के मामले में बहुत ही तेजी से दौड़ता होगा। उन लोगों का दिमाग जुगाड़ के ही चारों तरफ दौड़ता रहता है और वो हमेशा कुछ तुफानी जुगाड़ करने के बारे में सोचते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी आंखों से यूनिक जुगाड़ नहीं छिपे  रहे होंगे क्योंकि वहां बहुत सारे वीडियो जुगाड़ के ही वायरल होते हैं। हर वीडियो में कुछ नया और अलग जुगाड़ दिखता है। अभी भी कुछ ऐसा ही वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

ऐसा जुगाड़ तो पहली बार दिखा है

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सबसे पहले तो नजर आता है कि एक ऊंचाई पर टायर रखा हुआ है और उस टायर में नेट लगाया हुआ है। उस नेट के आगे कूलर में लगने वाला कूलिंग पैड भी लगा हुआ है और वो गीला है। इसके बाद वीडियो बनाने वाला शख्स उस टायर को दूसरी तरफ से दिखाता है जहां दिखता है कि वहां पर एक स्टैंड फैन वाला पंखा लगा हुआ है और वो चालू है। मतलब शख्स ने पंखा और टायर की मदद से जुगाड़ वाला कूलर बना लिया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसा अनोखा कूलर अब तक तो नजर नहीं आया था।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'MRF टायर और कूलर कंपनी वाले इस बंदे को ढूंढ रहे हैं, 100 तोपों की सलामी देने के लिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो 25 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- टेक्नोलॉजिया, सच में इसे 100 तोपों की सलामी बनती है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बंदा तो फेमस होने वाला है, पकड़ो उसे। तीसरे यूजर ने लिखा- बिल्कुल ढूंढना चाहिए, अच्छा प्रयोग किया है बंदे ने। चौथे यूजर ने लिखा- गजब का कारनामा किया है बंदे ने।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मछली पकड़ने गया था मगर मछला फंस गया, वायरल Video देख आपको भी आएगी हंसी

बिहार है भाई कुछ भी हो सकता है! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑर्केस्ट्रा का Video, देख हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।