सोशल मीडिया पर किस वक्त आपको क्या देखने को मिल जाए, आप कभी भी इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दिन लोग तरह-तरह के वीडियो और फोटो पोस्ट करते हैं और फिर उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी होते हैं। हर तरह कुछ अलग और नया वायरल होता हुआ सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर तरह-तरह के वीडियो जो वायरल होते हैं, वो आपके भी टाइमलाइन पर आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर वैसा कुछ नहीं देखा होगा आपने। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
जितने भी लोगों ने JCB को देखा है वो जानते होंगे कि उसमें दो अलग-अलग भाग होते हैं जो दो अलग-अलग काम करते हैं। JCB में लगा हुआ बैकहो खुदाई के लिए इस्तेमाल होता है और लोडर सामान उठाने और ले जाने के लिए यूज होता है। मगर क्या आपने कभी बैकहो पर ऑर्केस्ट्रा देखा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की JCB के बैकहो पर चढ़ा हुआ है और वहां पर डांस कर रही है। उसे गिरने का भी डर नहीं है। वीडियो वायरल हो रहा है और उसे बिहार का बता रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं वीडियो में सबसे ऊपर लिखा है, 'बिहार ऑर्केस्ट्रा बिगनर्स के लिए नहीं है।' वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बिहार है भाई, कुछ भी हो सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- जब आप स्टेज अफोर्ड करने के हालत में न हो। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
परी उड़ने से पहले ही क्रैश कर गई! लड़की के साथ जो हुआ उसे देख लोगों की नहीं रुकी हंसी, देखें Video
भाई की किस्मत उससे नाराज चल रही है शायद, वायरल Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट