दोस्त एक ऐसा प्राणी होता है जिसे हर समय आपकी टांग खिंचाई करने और आपके साथ प्रैंक करने में मजा आता है। आप भी अपने दोस्तों के साथ ऐसा करते होंगे और आपके दोस्त भी आपके साथ कभी-कभी ऐसा मजाक कर देते होंगे जो आपने भी कभी नहीं सोचा होगा। ऐसे ही हंसी-मजाक और टांग खिंचाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिन्हें देखने में लोगों को खूब मजा आता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
दोस्त ऐसी ही हरकतें करते हैं
आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें कुछ लोग अपने दोस्त की शादी या फिर रिसेप्शन में जाते हैं और वहां जाकर स्टेज पर अजीब से अजीब गिफ्ट उसे देते हैं। ऐसा ही कुछ इस वायरल वीडियो में भी दिखा मगर ये वाला सबसे अलग है। वीडियो में नजर आता है कि एक लड़का अपने दोस्त की शादी या फि रिसेप्शन में गया हुआ है और वो उसे गिफ्ट में बकरी का बच्चा दे रहा है। वो आदमी अपने दोस्त को स्टेज से जाने के लिए कहता दिखता है मगर वो फोटो खिंचवाए बिना जाता ही नहीं। दूल्हा भी हंसकर उसे वहां से भेजता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर goutam_funny नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'न्यू गिफ्ट अनलॉक' लिखा हुआ है मतलब लोगों को अब एक नए गिफ्ट का आइडिया मिल गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कहां से आते हैं इतने खतरनाक ट्रेनिंग लेकर। वहीं अन्य कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस बंदे को ही है भविष्य की असली चिंता, पानी की बूंद-बूंद का कर रहा है इस्तेमाल
लेडीज फर्स्ट बोला होता तो पिटाई से बच जाता बेचारा, Video देख आ जाएगी हंसी