1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई की किस्मत उससे नाराज चल रही है शायद, वायरल Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

भाई की किस्मत उससे नाराज चल रही है शायद, वायरल Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 26, 2025 08:56 am IST,  Updated : May 26, 2025 08:56 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे लोगों को अपने साथ हुई वैसी ही घटना जरूर याद आने वाली है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखाई दिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म पर है जहां आप जितनी बार जाएंगे, उतनी बार आपको कुछ न कुछ अलग देखने को मिल ही जाएगा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई सारे पेज और अकाउंट हैं जो दिन भर कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। उन्हीं सब वीडियो में से कुछ ऐसे निकल जाते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ ज्यादा खींच लेते हैं और वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे न जानें कितने वायरल पोस्ट देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

क्या आपने साथ हुआ है कभी ऐसा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बहुत कुछ तो बताने के लिए नहीं है मगर जो भी है उसे जानने या देखने के बाद कई सारे लोग ऐसे बोलेंगे कि उनके साथ भी ऐसा हुआ है। दरअसल एक लड़का अपने घरवालों के साथ बैठकर टीवी पर कुछ देख रहा होता है। वो कुर्सी पर बैठा हुआ है और कोई सीन देखकर उसे हंसी आती है। वो हंसते हुए अपने हाथ को अपनी जांघ पर मारता है जैसे आमतौर पर लोग करते ही हैं। मगर ऐसा करते ही उसकी कुर्सी टूट जाती है और वो नीचे गिर जाता है। यही कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक 47 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक बार मेरे साथ भी हुआ है, भाई ये बहुत डरावना है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई के साथ बहुत बुरा हुआ है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये वाली कु्र्सी देखने में ही बेकार लगती है। चौथे यूजर ने लिखा- मेरे साथ दो बार हुआ है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दोस्त को शख्स ने दिया ऐसा गिफ्ट जिसे देख हैरान हो जाएंगे आप, Video वायरल

इस बंदे को ही है भविष्य की असली चिंता, पानी की बूंद-बूंद का कर रहा है इस्तेमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।