सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां दुनिया भर की तमाम अनोखी और ध्यान खींच लेने वाली चीजें दिखाता है। यहां आप जब भी जाएंगे, आपको कुछ न कुछ अलग देखने को मिलता ही है। कभी लोगों का अनोखा जुगाड़ तो कभी लोगों की अतरंगी हरकत का वीडियो वायरल होता है। वहीं कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिसमें बहुत कुछ खास तो नहीं होता है मगर जो भी होता हो, वो लोगों का ध्यान अपनी तरफ अच्छे से खींचता है और उसे देखने के बाद लोग भी अपना रिएक्शन देते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो कुछ ऐसा ही है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर यह पता चल रहा है कि एक ट्रोला में प्याज रखा हुआ है और उसे बारी-बारी उतारकर कट्टे के जरिए कहीं पर रखा जा रहा है। प्याज को उतारकर बोरे में रखने में काफी समय लगता तो शख्स ने अपना दिमाग चलाया। उसने ट्रॉला में एक तरफ प्याज से भरा हुआ एक कट्टा रख दिया और बची हुई जगह पर वो बैठे गया। ट्रॉला को हल्का सा ऊपर उठा दिया गया है जिससे प्याज लुढ़कर नीचे आ जाए। अब दो लोग वहां जाकर कट्टा लगा दे रहे हैं तो वो शख्स अपने पैर को हल्का से उठा लेता है। इस दौरान प्याज गिरने लगते हैं और इस तरह वो स्मार्ट तरीके से प्याज उतरवाता हुआ नजर आता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर memes18.in नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 70 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हैकर है भाई हैकर। दूसरे यूजर ने लिखा- सिस्टम है भाई का। तीसरे यूजर ने लिखा- स्मार्ट वर्क। चौथे यूजर ने लिखा- यहां सब के सब आइंस्टाइन हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
गजब लोग हैं हमारे यहां पर! शख्स की हरकत देख दंग रह जाएंगे आप, Video हुआ वायरल
पति की हरकत देख घूरने लगी उसकी पत्नी, Video देख समझेंगे आप पूरा मामला