सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ पोस्ट न करते हों और उन सभी में से कुछ वायरल न होता हो। हर दिन आपको कोई न कोई वीडियो या फिर फोटो वायरल होता हुआ नजर आ ही जाएगा। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी लड़ाई तो कभी अतरंगी हरकत के वीडियो वायरल होते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कभी-कभी मजेदार तस्वीरें भी वायरल होती हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वायरल पोस्ट देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी पहाड़ी इलाके का है। कुछ बाइकर्स एक जगह पर खड़े हैं और इसी दौरान उनमें से एक के हेलमेट में लगे कैमरे में कुछ ऐसा रिकॉर्ड हुआ जो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आता है कि एक डिलीवरी बॉय वहां से गुजरता है जो बिल्कुल ही राइडर की तरह बाइक दौड़ाता और मोड़ता दिखाई दिया। उसे इस तरह से बाइक चलाते देख वहां खड़ा बाइकर भी हैरान हो जाता है। इसके बाद वो उसके पीछे अपनी बाइक लेकर जाता है और पूरे वीडियो में बहुत ही शानदार तरीके से बाइक चलाता दिखाई दिया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @aas_sthaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'राइडर बनने के लिए जन्म लिया मगर डिलीवरी बॉय बनना पड़ा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 46 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई अपने काम से प्यार करता है। दूसरे यूजर ने लिखा- हेवी ड्राइवर था ये तो। वहीं एक यूजर ने इसे स्क्रिप्ट बताते हुए लिखा- स्क्रिप्ट थोड़ा कमजोर है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
124 साल से जिंदा है यह आदमखोर मगरमच्छ, कभी खड़े-खड़े इंसानों को कर जाता था चट