1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'लगता है इन लोगों का खुद की जिंदगी से मोह भंग हो गया है', मौत की चौखट पर खड़े होकर मछली मारते दिखे 3 युवक

'लगता है इन लोगों का खुद की जिंदगी से मोह भंग हो गया है', मौत की चौखट पर खड़े होकर मछली मारते दिखे 3 युवक

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 26, 2025 09:29 pm IST,  Updated : May 26, 2025 10:40 pm IST

खतरों के बीच युवकों को इस तरह से मछली मारते देख लोगों ने इसे मूर्खता करार दिया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, "रोमांच ठीक है, लेकिन अपनी जान की कीमत पर नहीं।" दूसरे ने कहा, "मछली पकड़ने के लिए सुरक्षित जगह चुननी चाहिए, यह तो मौत को दावत देना है।"

झरने के बीच दिखें युवक- India TV Hindi
झरने के बीच दिखें युवक Image Source : SOCIAL MEDIA

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें तीन युवक एक खतरनाक जगह पर खड़े होकर मछली मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और कह रहे हैं, "लगता है इन लोगों का जिंदगी से मोह भंग हो गया है।" वायरल वीडियो में तीनों युवकों को एक झरने के बीच विशाल चट्टान पर बैठे देखा जा सकता है। झरने से निकल रहे पानी का बहाव काफी तेज है। युवक एक ऊंची चट्टान के किनारे पर बैठ कर मछली मार रहे हैं।  

वीडियो देख अटकी लोगों की सांसें

वीडियो को देखने से पता चलता है कि यह जगह इतनी खतरनाक है कि अगर जरा सी भी चूक हुई तो कोई भी पानी में बह सकता है या फिर चट्टान से नीचे गिर सकता है। फिर भी, ये युवक बेफिक्र होकर मछली पकड़ने में लगे हैं। यह नजारा देखकर लोगों की सांसें थम गईं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां लोग इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - "इन लोगों को जिंदगी से प्यार नहीं है क्या? इतने खतरनाक जगह पर मछली पकड़ने की क्या जरूरत थी।" दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, "लगता है मछली पकड़ने से ज्यादा इनकी जिंदगी पकड़ में आने वाली है।" वीडियो को अब तक 19 लाख लोगों ने देखा और साढ़े 8 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। 

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो में रोमांच और मूर्खता के बीच की महीन रेखा साफतौर पर दिख रही है। जिसमें तीन युवकों को खतरनाक झरने के बीच बैठकर मछली मारते दिख रहे हैं। ऐसे में मछली पकड़ना भले ही उनके लिए रोमांचक रहा हो, लेकिन यह बेहद खतरनाक है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो और युवकों की मूर्खता ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। लोगों का कहना है कि जिंदगी अनमोल है, और इसे रोमांच के नाम पर दांव पर नहीं लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

IPL देखने आए अंकल ने मैच छोड़ चीयरलीडर्स पर किया फोकस, Video देख लोगों ने कहा- चचा का गोल क्लियर है

GYM में पसीना बहाते दिखीं 93 साल की दादी, टफ एक्सरसाइज से दी उम्र को मात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।