1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: आधे शरीर के साथ पैदा हुए ये कुत्ते, शायद ही आपने देखे होंगे ऐसे डॉगी

Video: आधे शरीर के साथ पैदा हुए ये कुत्ते, शायद ही आपने देखे होंगे ऐसे डॉगी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 26, 2025 10:48 pm IST,  Updated : May 26, 2025 10:48 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो कुत्ते आधे शरीर के साथ दिख रहे हैं। ऐसे कुत्ते शायद ही आपने देखे होंगे।

अजीबोगरीब कुत्तों का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
अजीबोगरीब कुत्तों का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

प्रकृति का खेल भी गजब का होता है। जिसे देख लोगों की आँखें अक्सर चौंधिया जाती हैं। हाल में कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला। जहां एक घर में दो कुत्ते टहलते हुए नजर आ रहे हैं। इन कुत्तों में जो सबसे खास चीज थी वह उनकी कद-काठी थी। वीडियो में दिख रहे ये कुत्ते देखने में ऐसे लग रहे हैं। जैसे ये आधे शरीर के साथ ही पैदा हुए हों। शायद ही ऐसे कुत्ते आपने कभी देखे होंगे। 

दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त हैं ये कुत्ते

बता दें कि ये अजीबोगरीब तरह के दिखने वाले कुत्ते एक दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त हैं। ये बीमारी एक जेनेटिक डिसऑर्डर है, जिसे शॉर्ट स्पाइन सिंड्रोम कहा जाता है। इस बीमारी में कुत्तों की रीढ़ की हड्डी छोटी रह जाती है। जिससे उनकी गर्दन लगभग गायब दिखती है और शरीर हंचबैक (कुबड़े) की तरह दिखता है।

शॉर्ट स्पाइन सिंड्रोम क्या है?

शॉर्ट स्पाइन सिंड्रोम एक जेनेटिक डिसऑर्डर है, जिसमें कुत्ते की रीढ़ की हड्डियाँ (वर्टिब्रे) पूरी तरह से हड्डी में नहीं बदलतीं। सामान्य तौर पर, कुत्तों के वर्टिब्रे में कार्टिलेज समय के साथ हड्डी में बदल जाता है, लेकिन इस स्थिति में ऐसा नहीं होता। कार्टिलेज आपस में जुड़कर एक जगह इकट्ठे हो जाते हैं, जिससे रीढ़ की हड्डी छोटी हो जाती है। यह स्थिति जन्म से ही मौजूद होती है और कुत्ते की शारीरिक बनावट को अजीब बना देती है। यह बेहद दुर्लभ बीमारी है, दुनियाभर में अब तक ऐसे केवल 30 मामले ही सामने आए हैं।

लक्षण और पहचान

शॉर्ट स्पाइन सिंड्रोम वाले कुत्तों को देखते ही उनकी असामान्य बनावट समझ आ जाती है। जिसमें कुत्ते की गर्दन लगभग गायब दिखती है, सिर सीधे शरीर से जुड़ा लगता है। इसके अलावा रीढ़ छोटी होने के कारण पीठ ढलानदार और कुबड़ी दिखती है। इतना ही नहीं कुत्ता अपना सिर दाएं-बाएं भी नहीं घुमा सकता, उसे घूमने के लिए अपने पूरे शरीर को मोड़ना पड़ता है। इन कुत्तों की छोटी या सर्पिल पूंछ होती है। इनका सीना चौड़ा होता है। कभी-कभी इनके सीने में पसलियों की भी कमी हो जाती है। कुछ कुत्तों के जबड़े भी लंबे दिखते हैं।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: मगरमच्छ को जिंदा चबा गई शार्क, समुद्र किनारे मरने का कर रहा था नाटक लेकिन मछली ने बदल दी स्क्रिप्ट

'लगता है इन लोगों का खुद की जिंदगी से मोह भंग हो गया है', मौत की चौखट पर खड़े होकर मछली मारते दिखे 3 युवक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।