प्रकृति का नियम बड़ा कठोर है। यहां शिकारी भी शिकार बन सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक मगरमच्छ समुद्र किनारे मरने का नाटक कर रहा था, लेकिन एक शार्क ने उसे जिंदा चबाकर उसकी जिंदगी का अंत कर दिया।
मगरमच्छ को जिंदा चबा गई शार्क
वीडियो की शुरुआत में एक मगरमच्छ समुद्र के किनारे रेत पर उल्टा लेटा हुआ दिखाई देता है। वह बिल्कुल स्थिर है, जिससे ऐसा लगता है कि वह मर चुका है या बेहोश है। उसका सिर पानी के नीचे और शरीर का बाकी हिस्सा बाहर दिख रहा है। लेकिन कुछ ही सेकंड में सीन बदलता है। समुद्र में हलचल होती है और एक शार्क तेजी से मगरमच्छ की ओर बढ़ती है। पलक झपकते ही शार्क अपने ताकतवर जबड़ों में मगरमच्छ को जकड़ लेती है और उसे पानी के अंदर खींच ले जाती है। मगरमच्छ छटपटाता है, लेकिन शार्क उसे छोड़ने को तैयार नहीं। वह बार-बार हमला करती है और मगरमच्छ को जिंदा चबा जाती है। यह खौफनाक दृश्य देखकर किसी की भी रूह कांप जाए।
बेहद आक्रामक होती हैं बुल शार्क
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हुआ। इसे अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को @AMAZlNGNATURE नामक अकाउंट ने शेयर किया था, जिसके बाद लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "प्रकृति का कानून साफ है, यहां ताकतवर ही जीवित रहता है।" दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, "मगरमच्छ ने सोचा होगा कि मरने का नाटक करके बच जाएगा, लेकिन शार्क ने तो उसकी स्क्रिप्ट ही बदल दी।" यह घटना ऑस्ट्रेलिया के एक समुद्र तट पर हुई, जहां शार्क और मगरमच्छ का आमना-सामना आम है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बुल शार्क जैसी प्रजातियां बेहद आक्रामक होती हैं और मगरमच्छ जैसे शिकारियों को भी नहीं छोड़तीं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
IPL देखने आए अंकल ने मैच छोड़ चीयरलीडर्स पर किया फोकस, Video देख लोगों ने कहा- चचा का गोल क्लियर है
GYM में पसीना बहाते दिखीं 93 साल की दादी, टफ एक्सरसाइज से दी उम्र को मात