1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा मजाक लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है या नहीं? आप खुद देखें Video और तय करें

ऐसा मजाक लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है या नहीं? आप खुद देखें Video और तय करें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 27, 2025 01:45 pm IST,  Updated : May 27, 2025 01:45 pm IST

कई सारे लोग ऐसे हैं जो पब्लिक प्लेस पर जाकर अनजान लोगों के साथ मजाक करते हैं जिसे हम प्रैंक के नाम से जानते हैं। मगर कुछ बहुत ही खतरनाक प्रैंक भी करते हैं जो कुछ लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट तो करते ही रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने एक से बढ़कर एक पोस्ट देखे होंगे जो सोशल मीडिया पर मौजूद होते हैं। आप फिर यह भी जानते होंगे कि उन्हीं में से कुछ वायरल भी होते हैं। हंसी मजाक के सबसे ज्यादा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। उसमें से कुछ प्रैंक वीडियो भी होते हैं। प्रैंक वीडियो हंसी मजाक का ही एक पार्ट है मगर इसमें अनजान लोगों के साथ प्रैंक किया जाता है। अभी एक प्रैंक वीडियो ही वायरल हो रहा है।

ऐसा प्रैंक नहीं करना चाहिए

अभी जो प्रैंक वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी किसी पार्क में पेड़ के नीचे लेटा हुआ है और वो वहां पर आराम से सो रहा है। इसी दौरान दिखाई देता है कि एक आदमी जो पेड़ के ऊपर चढ़ा हुआ है एक डमी नीचे करता है। वो डमी बिल्कुल वैसा जैसे कोई शव हो जो काफी सड़ गया हो। पेड़ के ऊपर मौजूद आदमी उस डमी को सोते हुए आदमी के ऊपर डाल देता है। जब उसे उसका एहसास होता है और वो आंखें खोलता है तो उसे देखकर पूरी तरह से डर जाता है और वहां से हटकर उससे खुद को दूर करता हुआ दिखाई देता है। मगर ऐसा प्रैंक किसी के साथ नहीं करना चाहिए क्योंकि अगर वो इंसान कमजोर दिल का हो तो उसे कुछ भी हो सकता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @realsidYdv नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में इसे बेस्ट प्रैंक लिखा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- किसी की जान भी जा सकती है इस तरह के प्रैंक से। वहीं सारे यूजर्स का रिएक्शन हंसने वाला है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पापा की परियां भी स्टंटबाजी करने से मानती नहीं है! वायरल Video आप भी देखिए

शादी में ऐसा गिफ्ट कौन देता है भाई? लड़कियों का तोहफा देख हैरान हो जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।