1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देश इस हद तक डिजिटल होगा किसी ने सोचा नहीं होगा, एक बार जरा Video तो देखिए

देश इस हद तक डिजिटल होगा किसी ने सोचा नहीं होगा, एक बार जरा Video तो देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 27, 2025 02:46 pm IST,  Updated : May 27, 2025 02:46 pm IST

कुछ लोग कभी-कभी कुछ ऐसा कर देते हैं कि उसे देखने के बाद यह समझ में नहीं आता है कि इस पर क्या ही बोला जाए। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इंडिया में डिजिटल पेमेंट का यूज आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है। पहले जहां लोग दुकानों पर अपनी जेब से अपना पर्श निकालते थे, वहीं अब अपनी जेब से अपना फोन निकालते हैं और QR कोड स्कैन करके डिजिटल रूप से पेमेंट करते हैं। आप भी ऑनलाइन पेमेंट तो करते ही होंगे। डिजिटल पेमेंट ने लोगों के जीवन को आसान तो बनाया ही है क्योंकि अब कैश रखने की चिंता नहीं होती है मगर डिजिटल पेमेंट का ऐसा इस्तेमाल होगा, यह किसी ने आज से पहले नहीं सोचा होगा जो वायरल वीडियो में देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो बारात है। बाजा बजाने वाला एक शख्स अपने एक हाथ में फोन लिए हुए है जिसमें QR कोड नजर आ रहा है। वहीं दूसरा शख्स जो बाराती है, वो उस कोड को स्कैन करता है और उसके बाद वो दूल्हे के सिर के ऊपर घुमाता है। वो ठीक वैसा ही करता है जैसे लोग नोट घुमाते हैं और फिर नेक दे देते हैं। फोन को घुमाने के बाद वो उसमें अमाउंट डालता है और फिर पासवर्ड डालकर उसे बैंड वाले को पे कर देता है। डिजिटल पेमेंट का यह अनोखा इस्तेमाल है और इसी कारण से वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दिन प्रतिदिन इंडिया आगे बढ़ता जा रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- डिजिटल इंडिया। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा मजाक लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है या नहीं? आप खुद देखें Video और तय करें

पापा की परियां भी स्टंटबाजी करने से मानती नहीं है! वायरल Video आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।