आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है। आपको लगभग वो हर इंसान सोशल मीडिया पर मिल जाएगा जो स्मार्ट फोन चलाता है। यहां तक कि आजकल बच्चे भी सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको यह तो पता ही होगा कि हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। वीडियो और फोटो, दोनों तरह के पोस्ट वायरल होते हैं। हंसी-मजाक के ही पोस्ट सबसे ज्यादा वायरल होते हैं मगर कुछ पोस्ट ऐसे होते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। अभी हैरान करने वाला ही पोस्ट वाला हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़के का पैर टूटा हुआ है और उसी टूटे हुए पैर के साथ कहीं चलते हुए जा रहा है। वीडियो में आगे दिखता है कि अपने दोस्त की मदद से वो एक बाइक के पास पहुंचता है और फिर वो बाइक की सीट पर बैठ जाता है। इसके बाद वो अपने एक पैर को ऊपर हेडलाइट पर रख देता है और फिर वो बाइक को चलाना शुरू करता है। बाइक चलाने तक तो ठीक था मगर वो बाइक के साथ स्टंट करने लगता है। उसके चेहरे पर जरा सा भी डर नहीं दिखता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rider__akhilesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई गलत आदमी का पैर टूट गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 29 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई के मंजिल के साथ साथ दूसरा पैर भी तो बाकी है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सुधरेगा नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- टांग टूटी पर नवाबी न छूटी। चौथे यूजर ने लिखा- पूरा राइडर समाज डरा हुआ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अगर दूसरा पैर टूट गया तो।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अरे चचा तो बदमाश बनने की कोशिश कर रहे हैं, Video देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
आखिर मर्द करे तो करे क्या! शख्स ने Video में जो दिखाया उसे देख आप पकड़ लेंगे माथा