1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आखिर मर्द करे तो करे क्या! शख्स ने Video में जो दिखाया उसे देख आप पकड़ लेंगे माथा

आखिर मर्द करे तो करे क्या! शख्स ने Video में जो दिखाया उसे देख आप पकड़ लेंगे माथा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 28, 2025 03:54 pm IST,  Updated : May 28, 2025 03:54 pm IST

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया उसे जब आप देखेंगे तो आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएगा कि ये बेचारा करे तो करे क्या। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता है। हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ वायरल होता हुआ नजर आता ही है। ये सब चीजें उन्हीं पोस्ट में से वायरल होते हैं जो लोग हर दिन पोस्ट करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट देखे होंगे जिसमें मजेदार फोटो के साथ-साथ जुगाड़, स्टंट लड़ाई समेत तरह-तरह के वीडियो भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला काफी मजेदार है। आइए फिर समय बर्बाद किए बिना आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है जो उसे अनोखा बनाता है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि महिला अपने पति के साथ फल खरीदने के लिए सुपर मार्केट में गई हुई है। उसने पॉलीथीन में कुछ फल रखे हुए हैं और दूसरे अच्छे फल चुन रही है। इसी दौरान उसका पति एक फल को उठाकर उसे देता जिसे वो देखने के बाद रिजेक्ट कर देती है। इसके बाद वो महिला द्वारा चुने गए फलों में से एक उठाता है और उसे दिखाता है। अब महिला सोचती है कि इसका चयन उसके पति ने किया तो वो पहले चेक करती है और उसे भी रिजेक्ट कर देती है। ऐसा ही फिर एक और बार होता है और तब समझ में आता है कि महिला को अपने पति द्वारा चुने गए किसी फल को रखना ही नहीं है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Sheetal2242 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आखिर मर्द करे तो करे क्या, जाए तो जाए कहां।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसलिए कहा जाता है कि औरतों का दिमाग हमेशा घुटनों में होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो आम बात है, अकसर होता है ऐसा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जल्दी के लिए न बोलें...! ऑटो में लिखी लाइन सोशल मीडिया पर हुई वायरल, आप भी देखें Photo

बस इस लड़की के पीछे खड़े हुए मर्द हार गए इसके सामने! ऐसा क्या हुआ जो लोगों ने कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।