अकसर ऐसा होता है कि लोगों को कहीं जाना होता है मगर उन्हें किसी कारण से लेट हो जाता है। इसके बाद वो जब ऑटो या फिर किसी कैब में बैठते हैं तो उनकी पहली लाइन यही होती है कि भैया थोड़ा जल्दी कीजिए, लेट हो रहा है। आपने भी कई बार ऐसे शायद किया होगा क्योंकि हर इंसान ऐसा कभी न कभी बोलता तो है ही। अब ऐसा सुन-सुनकर एक ऑटो वाला परेशान हो गया है जिसके बाद उसने अपने सीट के पीछे एक ऐसा लाइन लिखवाई जिसे पढ़ने के बाद शायद ही कोई सवारी उस आदमी को ऑटो तेज चलाने या फिर जल्दी पहुंचाने के लिए बोलेगा। आइए आपको बताते हैं कि फोटो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
ऑटो ड्राइवर ने क्या लिखवाया?
अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें नजर आ रहा है कि ऑटो ड्राइवर की सीट के पीछे सवारियों के लिए एक जरूरी संदेश लिखा हुआ है। वहां पर लिखा है, 'जल्दी के लिए न बोलें, लेट आप हैं, मैं नहीं।' इस लाइन के जरिए वो सवारियों को बताना चाहते हैं कि अपनी गलती के लिए दूसरों पर वो प्रेशर न डाले और उनकी बात भी ठीक है। ऑटो तेज चलाने या फिर जल्दी पहुंचाने के चक्कर में कोई हादसा भी हो सकता है और शायद इसी वजह से उन्होंने ऐसा कुछ लिखवाया। खैर यह फोटो कब और किस ऑटो की है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन बात सही है तो वायरल हो रही है।
यहां देखें वायरल फोटो
आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Weird_Princy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक फोटो को 36 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अपना काम बनता चाहे लेट हो जाए जनता। दूसरे यूजर ने लिखा- सच तो लिखा है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ऐसा लग रहा है कि ताना मुझे मारा गया है। चौथे यूजर ने लिखा- कुछ गलत तो नहीं बोला। एक अन्य यूजर ने लिखा- सीधी बात नो बकवास।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बस इस लड़की के पीछे खड़े हुए मर्द हार गए इसके सामने! ऐसा क्या हुआ जो लोगों ने कही ये बात
'सास' शब्द सुनते ही बहु के बदल गए भाव, कह दी ऐसी बात कि Video हुआ वायरल