1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Breakup का दुख सह नहीं पाई महिला, हजारों फीट ऊपर उड़ रहे प्लेन से लगाई छलांग, हुई मौत

Breakup का दुख सह नहीं पाई महिला, हजारों फीट ऊपर उड़ रहे प्लेन से लगाई छलांग, हुई मौत

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 27, 2025 11:35 pm IST,  Updated : May 27, 2025 11:46 pm IST

व्यक्ति को अकेलेपन से बचाने और उचित काउंसलिंग की जरूरत होती है। जेड की यह स्टोरी में यह सोचने पर मजबूर करती है कि हमें अपने आसपास के लोगों की भावनाओं को समझने और उनकी मदद करने की कितनी जरूरत है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

ब्रेकअप का दुख इतना बड़ा दुख होता है कि इसे सहने वाला ही इंसान ही जान सकता है कि उस पर क्या बीत रही है। कई लोग मजबूत दिल के होते हैं जो इससे जल्दी उबरकर बाहर निकल आते हैं। तो कई लोगों को काफी समय लग जाता है, ब्रेकअप के दुख से उबरने के लिए। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो ब्रेकअप का दुख बर्दाश्त नहीं कर पाते और वे अपने जीवन लीला को ही समाप्त करना उचित समझते हैं। कुछ ऐसा ही मामला ब्रिटेन के साउथ वेल्स से सामने आया। जहां एक 32 साल की महिला अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप का दुख बर्दाश्त नहीं कर पाई, और उसने अपनी जिंदगी की डोर को काट दी। युवती ने अपने  ब्रेकअप के बाद ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। 

ब्रेकअप से परेशान होकर उठाया ऐसा कदम

घटना 27 मई, 2025 की है। जहां 32 वर्षीय जेड डमरेल (Jade Damarell) अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद इस कदर परेशान हुई कि उसने अपनी जान दे दी। जेड एक अनुभवी स्काइडाइवर थीं, उन्होंने 10,000 फीट की ऊंचाई से प्लेन से छलांग लगाई और कूदने के बाद उन्होंने अपना पैराशूट जानबूझकर नहीं खोला। जिस वजह से वह जमीन पर नीचे गिर गईं और उनकी मृत्यु हो गई। डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, साउथ वेल्स की रहने वाली डमरेल बीते छह महीने से अपने से 6 साल छोटे यानी 26 साल के एक लड़के बेन गुडफेलो के साथ रिलेशनशिप में थीं, जो खुद भी एक स्काईडाइवर हैं। साथ में स्काईडाइविंग करना और क्रिसमस से पहले से ही एयरफील्ड के पास किराए पर दी गई एक प्रॉपर्टी में साथ रहना और फिर अचानक से सब खत्म। यह सब कुछ डमरेल बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने अपनी जान दे दी। इस घटना को पुलिस और उनके दोस्तों ने संदिग्ध आत्महत्या माना है, जिसकी वजह उनका हालिया ब्रेकअप बताया जा रहा है।

हजारों फीट ऊपर से छलांग लगाने के बाद जानबूझकर नहीं खोला पैराशूट

जेड ने 400 से अधिक स्काइडाइविंग जंप किए थे। उन्होंने यह कदम अपने बॉयफ्रेंड बेन गुडफेलो से ब्रेकअप के ठीक एक दिन बाद उठाया। दोनों छह महीने से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में थे और एक साथ एक किराए के घर में रहते थे, जो स्काइडाइवर्स के लिए बने एक एयरफील्ड के पास था। जेड ने यह जंप डरहम के शॉटन कोलियरी में व्रेफर्ड्स फार्म से किया, जहां वह उतरने के बाद मृत पाई गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेड के दोस्तों ने बताया कि पुलिस को एक नोट मिला, जिसमें जेड ने अपने ब्रेकअप का जिक्र किया था। स्काई हाई स्काइडाइविंग सेंटर ने भी इस घटना को "जानबूझकर किया गया कृत्य" करार दिया। जांच में उनके पैराशूट उपकरण में कोई खराबी नहीं पाई गई, जिससे यह साफ हो गया कि जेड ने खुद पैराशूट नहीं खोला। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

देख लो! ऐसी दिखती हैं खान सर की वाइफ, क्लास में बच्चों के कहने पर दिखाई तस्वीर

ये अंडरवियर है या बैग! मेट्रो में सफर कर रहे लड़के का झोला देख दंग रह गए लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।