अब तक तो आप सबको यह खबर मिल गई होगी कि खान सर की शादी हो चुकी है। अगर जिन्हें नहीं पता है उन्हें बता दें कि खान सर की शादी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ही हो गई थी। जिसका खुलासा उन्होंने अपने स्टूडेंट्स के सामने अपनी क्लास में की थी। जिसके बाद उनके इस खुलासे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। बाद में उनके शादी के रिसेप्शन का कार्ड भी सामने आया जिसमें उन्होंने रिसेप्शन पार्टी के लिए 2 जून की तारीख तय की है।

ऐसी दिखती हैं खान सर की वाइफ
खान सर की शादी की खबर मिलते ही लोग इस बात को जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि आखिर खान सर की वाइफ हैं कौन और वे दिखती कैसी हैं? लोगों के साथ-साथ खान सर के स्टूडेंट्स का भी यहीं सवाल था इसलिए सर ने अपनी क्लास में ही अपनी वाइफ के बारे में छात्रों को बता दिया और यह भी बताया कि आखिर उनकी वाइफ दिखती कैसी हैं। अब उनके इस क्लास का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अपने छात्रों के सामने अपनी वाइफ की एक तस्वीर बनाई और बताया कि कुछ ऐसी ही उनकी वाइफ दिखती हैं।

वायरल हो रही ये तस्वीर
बता दें कि, खान सर की वाइफ का नाम ए.एस खान है। जो उनकी रिसेप्शन के इनविटेशन कार्ड पर भी लिखा हुआ है। लेकिन अभी तक उनकी वाइफ की कोई साफ तस्वीर सामने नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें एक दुल्हन को उनकी वाइफ बताया जा रहा है। लेकिन इंडिया टीवी इस बात की पुष्टि नहीं करता। सोशल मीडिया पर खान सर की शादी को लेकर तमाम जानकारियां सामने आ रही हैं। लेकिन उनकी शादी हो चुकी है यह बात उन्होंने खुद अपने क्लास में बच्चों को बताई थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

ये भी पढ़ें:
VIDEO: खान सर ने चुपके से की शादी, क्लास में बच्चों के सामने किया कबूल, जानिए कौन है उनकी दुल्हन
लालू परिवार को बधाई देने अस्पताल पहुंची ममता बनर्जी, सीएम नीतीश कुमार ने भी दी शुभकामनाएं